15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम आवास योजना 2.0 : इंदौर के पास 578 करोड़ में बन रहे 5 हजार फ्लैट, आप भी ले सकेंगे सपनों का घर

PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना-2.0 के तहत इंदौर जिले के रंगवासा, सिंदौड़ा और सनावदिया में फ्लैट बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया। 578 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि खर्च होगी, जिससे 5000 फ्लैट बनाए जाएंगे।
2 min read
Google source verification
PM Awas Yojana 2.0

PM Awas Yojana 2.0 (इंदौर के पास 578 करोड़ में बन रहे 5 हजार फ्लैट Photo Source- Patrika)

PM Awas Yojana 2.0 : सबके पास खुद का आवास हो और मकान की कीमत भी कम हो, इसके लिए भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई है। योजना के पहले चरण में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर और आसपास 13 जगहों पर मिली सरकारी जमीन पर 18606 फ्लैट बनने के साथ लोगों को आवंटित होना शुरू हो गए हैं। अब प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 पर काम शुरू किया गया है। रंगवासा, सिंदौड़ा और सनावदिया में करीब 5000 फ्लैट बनाने के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। बहुमंजिला इमारत में वन, टू, थ्री और फोर बी.एच.के के फ्लैट बनाने पर 578 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अपर आयुक्त अर्थ जैन ने कहा कि, पीएमएवाय-2.0 के तहत तहत बहुमंजिला इमारत में वन, टू, थ्री और फोर बी.एच.के के फ्लैट का निर्माण होना है। रंगवासा, सिंदौड़ा, सनावदिया, बढ़िया कीमा और उमरीखेड़ा में 8 हजार से ज्यादा फ्लैट बनाने की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) मंजूरी के लिए राज्य शासन को भोपाल भेजी गई थी। डीपीआर मंजूरी होते ही फ्लैट बनाने के लिए टेंडर बुलाने की स्वीकृति पिछले दिनों हुई मेयर-इन-कौंसिल (एमआइसी) में ली गई।

बाजार से कम कीमत पर बिकेंगे फलैट

एमआइसी की स्वीकृत होते ही रंगवासा, सिंदौड़ा और सनावदिया में तकरीबन 5000 फ्लैट बनाने के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। बहुमंजिला इमारत में वन, टू, थ्री और फोर बी.एच.के के फ्लैट बनाने पर 578 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे। वहीं, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, रेरा, बिल्डिंग परमिशन शाखा और प्रदूषण बोर्ड समेत अन्य विभागों से परमिशन भी मिल गई है। टेंडर आने और मंजूर होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही, हितग्राहियों का चयन शुरू होगा। उन्होंने कहा कि, जल्द ही बढ़िया कीमा और उमरीखेड़ा में फ्लट बनाने के टेंडर जारी किए जाएंगे। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि, फ्लैट्स बाजार से कम कीमत पर बेचे जाएंगे, ताकि गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों के अपने घर का सपना पूरा हो जाए।

कहां कितने फ्लैट बनेंगे?

योजना के तहत जिले के रंगवासा में 2000 फ्लैट बनाए जाएंगे। जबकि, सिंदौड़ा में 1500 फ्लैट बनाए जाएंगे। वहीं, सनावदिया में 1500 फ्लैट बनाने की तैयारी शुरु कर दी गई है।