
CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav Reaction on Delhi Election Result : शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए। चुनावी परिणाम आम आदमी पार्टी के लिए बड़े बुरे साबित हुए। पार्टी के बड़े नेताओं में शामिल पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मनिष सिसोदिया को करारी हार मिली है। ज्यादा सीटों की बढ़त से भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। इसे लेकर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने केजरीवाल-सिसोदिया(Kejriwal-Sisodia) की हार पर तंज कसा है। सीएम मोहन ने कहा कि, 'देश को गुमराह करने वाले सभी तत्वों को चुनावों में लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों को आत्ममंथन करना चाहिए और यह मान लेना चाहिए कि देश की जनता उनकी असलियत जान चुकी है।'
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के हार पर जमकर तंग कसा। सीएम मोहन ने कहा कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव(Delhi Election Result) में बीजेपी को मिली बढ़त जनता के साथ पीएम मोदी के मजबूत जुड़ाव और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। अब देश का मिजाज बदल रहा है। टुकड़े-टुकड़े गैंग, छोटी मानसिकता के लोगों और देश को वर्षो से गुमराह करने वाले सारे तत्वों की लगातार चुनावी हार हो रही है।
सीएम मोहन ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, गठबंधन में शामिल दलों ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जनता को गुमराह किया था लेकिन अब यह गठजोड़ तिनकों की तरह बिखर चूका है।
Updated on:
08 Feb 2025 03:09 pm
Published on:
08 Feb 2025 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
