7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गेर में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, देश-विदेश के मेहमान भी देखेंगे प्रदेश की संस्कृति

Indore Rangpanchami Ger 2025: रंगपंचमी(Rang Panchami) पर मालवा और मध्य क्षेत्र में निकलने वाली गेर में रंग जमेगा। बुधवार को इंदौर में 75 साल पुरानी परंपरा निभाने के लिए लाखों लोग सड़कों पर रंगों में रंगे दिखेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Indore Rangpanchami Ger 2025

Indore Rangpanchami Ger 2025

Indore Rangpanchami Ger 2025: रंगपंचमी(Rang Panchami) पर मालवा और मध्य क्षेत्र में निकलने वाली गेर में रंग जमेगा। बुधवार को इंदौर में 75 साल पुरानी परंपरा निभाने के लिए लाखों लोग सड़कों पर रंगों में रंगे दिखेंगे। सुबह 7 बजे से ही गेर का रंग जमना शुरू होगा। 10 बजे तक अलग-अलग 5 जगहों से गेर राजबाड़ा पहुंचेगी। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। इंदौर में रंगों के महासागर में सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। सीएम तीन गेर में शामिल होंगे।

ये भी पढें - अब महाकाल की नगरी में यात्रियों से निगम वसूलेगा यूजर्स चार्ज

तिरपाल से ढंके धर्म स्थल

रंगपंचमी(Indore Rangpanchami Ger 2025)से पहले यूपी पैटर्न पर मप्र पुलिस ने भी शाजापुर में मस्जिदों को तिरपाल से ढंकवाया। पुलिस का कहना है कि त्योहार में अप्रिय घटना को रोकने के लिए समाज के साथ सामंजस्य कर यह व्यवस्था की गई।

ये भी पढें - रंगपंचमी पर करीला धाम जाएंगे सीएम मोहन यादव, अनोखे मेले में पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु

भोपाल में आज स्थानीय अवकाश

भोपाल जिले में रंगपंचमी(Rangpanchami) पर स्थानीय अवकाश रहेगा। यह पहली बार होगा जब शासन स्तर से राजधानी में रंगपंचमी पर अवकाश किया है। इस दौरान सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। अगला स्थानीय अवकाश 27 अगस्त गणेश चतुर्थी पर होगा। रंगपंचमी पर मुख्य चल समारोह हिंदू उत्सव समिति की ओर से दोपहर 12 बजे सुभाष चौक से प्रारंभ होगा। इसमें बड़ी संख्या में शहर सहित आसपास के लोग शामिल होंगे।

ये भी पढें - अब महाकाल लोक की तरह जगमगाए ओंकारेश्वर धाम: सीएम मोहन यादव

छत पर मेहमान, सफाई का मॉडल

इंदौर की गेर निहारने प्रशासन 2 साल से छतों की व्यवस्था कर रहा है। 8 मकानों पर 370 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। गेर के तुरंत बाद 200 से ज्यादा सफाईकर्मियों मार्ग की सफाई करेंगे।