
CM Rise: : छात्रों को मिलेगा प्रवेश, इन कक्षाओं में ले सकेंगे एडमिशन
इंदौर।
नवीन शिक्षा सत्र से इंदौर जिले में 11 सीएम राइज में चयनित स्कूलों में से विभाग केवल दो ही शुरू कर पा रहा है। दोनों स्कूलों में एक शहर का नवीन मालव कन्या और महू का मॉडल स्कूल शामिल है। स्कूलों में पूर्व से चल रही क्लास के अलावा नए एडमिशन एलकेजी कक्षा से दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मुहैया कराए जाने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी योजना बनाई।
दिल्ली के स्कूलों की तर्ज पर प्रदेश में सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे हैं। इस योजना में इंदौर शहर में छह और जिले में 11 स्कूलों का चयन किया गया। प्राचार्य से लेकर शिक्षक तक अलग-अलग मापदंड पर चेक कर तैनात किए गए। स्कूलों की व्यवस्था चुस्त -दुरस्त रखे जाने के लिए प्राचार्य के साथ ही उप प्राचार्य का पद भी रखा गया। प्राचार्यों को आईआईएम इंदौर के माध्यम से ट्रेनिंग तक दिलाई गई। इतना ही नहीं प्राचार्यों को दिल्ली के स्कूलों का दौरा
तक कराया गया। अलग-अलग सत्रों में प्रशिक्षण का दौर भी हुआ। इस साल नवीन शिक्षण सत्र से प्रदेश के करीब 275 स्कूलों का चयन हुआ। जिसमें इंदौर जिले में 11 स्कूल शामिल हैं।
शेष अपने संसाधन पर
वैसे तो सीएम राइज में 11 स्कूल चयनित हैं, लेकिन पर्याप्त संसाधन नहीं होने से नए शिक्षण सत्र से दो स्कूल ही शुरू हो पा रहे हैं। जिनमें महू का मॉडल स्कूल और इंदौर शहर का महू नाका स्थित नवीन मालव कन्या स्कूल शामिल है। शेष स्कूल अपने ही संसाधन पर संचालित होंगे।
एक कक्षा में 40 छात्र होंगे
जानकारी के अनुसार नवीन शिक्षण सत्र वैसे तो 13 जून से शुरू हो जाएगा। इन स्कूलों में एलकेजी से छात्रों को प्रवेश मिलेगा। प्रवेश फ्री फॉर ऑल होगा। एक कक्षा में 40 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराई जाएगी। सूत्रों का कहना है कि सरकार ने योजना तो बड़े ही उत्साह के साथ बनाई है, लेकिन पर्याप्त संसाधन (फंड से लेकर शिक्षकों की कमी) उपलब्ध नहीं है। इसी वजह से अभी 11 में से दो ही शुरू हो किए जा रहे हैं। शेष स्कूल अपने ही संसाधन से संचालित हो
Updated on:
05 May 2022 11:20 am
Published on:
05 May 2022 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
