25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : संक्रमण को रोकने के लिए सीएम ने दिये अहम निर्देश, शहीद कोरोना वॉरियर्स के परिजन से किया ये वादा

इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर कार्यालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ले रहे हैं भाग, कोरोना संक्रमण को लेकर की अहम चर्चा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Jun 2020, 3:46 PM IST

news

VIDEO : संक्रमण को रोकने के लिए सीएम ने दिये अहम निर्देश, शहीद कोरोना वॉरियर्स के परिजन से किया ये वादा

इंदौर/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पहुंचे। सीएम यहां कलेक्टर कार्यालय में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लेने आए हैं। सीएम ने यहां कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए अधिकारियों से अहम चर्चा की। साथ ही, कोरोना संक्रमण की शिकार पीड़ित मानवता की सेवा करने के दौरान शहीद हुए कोरोना योद्धाओं के परिवारों से भी मुलाकात की।

संक्रमण की रोकथाम को लेकर दिये निर्देश

स्वास्थ अधिकारियों से चर्चा के दौरान सीएम ने कहा कि, हमारा मौजूदा लक्ष्य कोरोना संक्रमण के शिकार मरीजों के डेथ रेट को 4.2 फीसदी से नीचे लाना सबसे पहला काम है। इसके लिए हमें हर संभव प्रयास करने होंगे। सीएम ने कहा कि, मौजूदा स्थितियों के हिसाब से संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट बहुत हद तक ठीक है, हमें इसमें भी अधिक से अधिक प्रयास कर स्थितियों को सामान्य बनाने की कोशिश करनी होगी। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं अधिक से अधिक उपलब्ध हो सकें, इसकी व्यवस्था जुटानी होगी।

पढ़ें ये खास खबर- इन शर्तों के साथ खुले शॉपिंग मॉल्स, गेम जोन और सिनेमा हॉल रहे बंद

शहीद कोरोना वॉरियर्स के परिजन से की मुलाकात

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री ने शहीद कोरोना योद्धाओं के परिजन से भी मुलाकात की। जहां एक तरफ सीएम ने उनके बलिदानों को देश का महानतम बताया। साथ ही, पीड़ित मानवता की सेवा करने के दौरान शहीद हुए कोरोना वॉरियर्स को दी जाने वाली सहायता का भी जिक्र किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि, प्रदेश और केन्द्र सरकार हमेशा शहीदों के परिवार के साथ है। केन्द्र द्वारा शहीद परिवार को दी जाने वाली 50 लाख सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने वाले फैसले का जिक्र किया। सीएम ने ये भी कहा कि, इस सहायता से शहीद की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। लेकिन, उसके न होने पर अपनी कुछ जरूरतों को पूरा कर पाना इस भेंट का उद्देश्य है।