23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान से आ रही सर्द हवाओं का असर, दिन और रात के तापमान में आ रहा 17 डिग्री का अंतर

पाकिस्तान से सटे पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द हवाओं के चलते मध्य प्रदेश के इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के मौसम में बदलवाव देखा जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
News

पाकिस्तान से आ रही सर्द हवाओं का असर, दिन और रात के तापमान में आ रहा 17 डिग्री का अंतर

इंदौर. पाकिस्तान से सटे पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द हवाओं के चलते मध्य प्रदेश के इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के मौसम में बदलवाव देखा जा रहा है। तीन दिन से दिन और रात का तापमान बढ़ने से अब गर्मी बढ़ने लगी है। जबकि सुबह तड़के हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, ये स्थिति आगामी 48 घंटे यानी दो दिन और बनी रह सकती है। हालांकि, मार्च के शुरु होते ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जाएगी।

बता दें कि, फरवरी माह का अब सिर्फ एक दिन ही शेष रह गया है, लेकिन पिछले चाद दिनों से इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के मौसम की एक अलग ही रंगत देखने को मिल रही है। इन दिनों सुुबह करीब 8 बजे तक हल्की ठंड महसूस हो रही है। वहीं तापमान की बात करें तो ये 16 डिग्री के आसपास रहता है। इसके बाद धीरे-धीरे पारा चढ़ते हुए सामान्य से आगे निकल जाता है।

यह भी पढ़ें- साइक्लाथान में इस शहर ने बनाया विश्व रिकार्ड, स्वच्छता, स्वास्थ और पर्यावरण का दिया संदेश


पूर्वी इलाका ज्यादा सर्द

एरोड्रम स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। ऐसे ही रात का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। इससे दिन और रात में अब ठंड नहीं है। हालांकि, एग्रीकल्चर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, शहर के पूर्वी इलाके में रात का मौसम थोड़ा सर्द रहा है।

ये है बाबा महादेव का चमत्कारी मंदिर, देखें वीडियो