2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेता ने वकील को पीटा, केस दर्ज

लसूडि़या थाने का मामला

less than 1 minute read
Google source verification
news

कांग्रेस नेता ने वकील को पीटा, केस दर्ज,कांग्रेस नेता ने वकील को पीटा, केस दर्ज

इंदौर. वकील और कांग्रेस नेता का विवाद सामने आया है। मामला लसूडि़या थाने का है। वकील धर्मेंद्र जैन पिता कन्हैया जैन निवासी रेसकोर्स रोड ने पुलिस को शिकायत में बताया, बायपास के एक ढाबे पर धर्मेंद्र और उनके साथी अशोक व्यास खाना खा रहे थे। खाने के बाद ढाबे से निकले तो कांग्रेस नेता संदीप यादव से धर्मेंद्र टकरा गए। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। संदीप ने गाली-गलौज करते हुए अपने दो साथियों के साथ मिलकर धर्मेंद्र से मारपीट की। आरोप है, संदीप ने जान से मारने की धमकी दी और कार के कांच भी फोड़े। धर्मेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

----

दूसरी पत्नी के कहने पर पहली को ब्लेड मारी

इंदौर. दो पत्नियों वाले पति ने दूसरी के कहने पर पहली पत्नी को ब्लेड मार दी। महिला को चेहरे और नाक पर चोट आई है। मामला चंदन नगर का है। मेहर पति हाफिज निवासी चंदननगर ने पति हाफिज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मेहर ने पुलिस को बताया कि २७ साल पहले हाफिज से उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद हाफिज ने दूसरी शादी कर ली। मेहर अपने तीन बच्चों के साथ अलग रहती है। मेहर का आरोप है कि पति हाफिज आए दिन दूसरी पत्नी के कहने पर मारपीट करता है। शनिवार को दूध लेने जाते वक्त हाफिज ने रास्ता रोका और गालियां देते हुए ब्लेड मार दी। मामले पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।