14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कॉटलैंड से इंदौर लौटा युवक कोरोना संक्रमित, वायरस का वेरिएंट चेक करने के पुणे भेजा जाएगा सैंपल

यूके से भोपाल आए 40 लोगों की सूची जिला प्रशासन के पास है।
2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Pawan Tiwari

Dec 26, 2020

स्कॉटलैंड से इंदौर लौटा युवक कोरोना संक्रमित, वायरस का वेरिएंट चेक करने के पुणे भेजा जाएगा सैंपल

स्कॉटलैंड से इंदौर लौटा युवक कोरोना संक्रमित, वायरस का वेरिएंट चेक करने के पुणे भेजा जाएगा सैंपल

इंदौर. ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से दुनिया हैरान है। इसके लिए देशभर में अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। कई देशों ने यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इधर मध्यप्रदेश के कई जिलों में ब्रिटेन से लौटे लोगों की खोजखबर नहीं ली जा रही है। जिनके सैम्पल लिए गए उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इस बीच स्कॉटलैंड से यूके होते हुए 18 दिसंबर को पत्नी के साथ इंदौर लौटा एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे आनन-फानन में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सैम्पल पुणे या दिल्‍ली के वायरोलॉजी लैब भेजे जा रहे है। पत्नी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

लापरवाही उजागर
पति-पत्नी के नमूने 22 दिसंबर को लिए गए लेकिन रिपोर्ट 25 दिसंबर को आई। निजी लैब से एक ही दिन में रिपोर्ट जारी हो जाती है। ब्रिटेन से लौटे कई और लोगों को भी सैम्पल देन के दो-तीन दिन बाद तक रिपोर्ट नहीं मिली। उधर, प्रदेश में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 1031 नए मरीज मिले। शुक्रवार को 12 की मौत हुई और 1234 संक्रमित स्वस्थ होकर घर पहुंचे हैं। ब्रिटेन से जो यात्री इंदौर आए हैं, इसमें से एक युवक में पॉजिटिव है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरीज में वैसे तो लक्षण नजर नहीं आ रहे, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एहतियातन विशेष निगरानी में अलग रूम में रखा गया है। यहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। आइसोलेशन के स्टैंडर्ड को फॉलो करते हुए इलाज शुरू किया गया है।

कोविड -19 के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि वायरस के नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए सैंपल पुणे या दिल्ली की लैब में भेजा जाएगा। अभी हमें वायरस का वेरिएंट पता नहीं है कि यह नया वायरस है या पुराना वाला ही है। यह यूके से आया है, इसलिए आइसोलेशन में रखा गया है।

वहीं, यूके से भोपाल आए 40 लोगों की सूची जिला प्रशासन के पास है। जो लोग 6 दिसंबर को पहुंचे थे उनके आइसोलेशल की अवधि खत्म हो गई है। 20 दिसंबर के बाद लौटे लोगों पर निगरानी है। कुछ के सैम्पल भी लिए हैं। उधर, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में को-वैक्सीन के ट्रायल के तहत वॉलंटियर्स को दूसरा डोज शनिवार से दिया जाएगा।