
इंदौर/बड़वानी : कोरोना का संक्रमितों का मामला हर दिन सामने आ रहा, इसके बावजूद भी लापरवाही जारी है। खुले में मास्क फेंकना और अंतिम संस्कार करने के बाद खुले में पीपीइ किट फेकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा अधिक है। दरअसल, कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के बाद प्रशासन द्वारा बकायदा प्रोटोकाल का पालन करते हुए शवों को पीपीइ किट में पैक करके परिजनों को सौंपा जाता है। वहीं अंत्येष्टी के लिए साथ जाने वाले परिजनों को भी पीपीइ किट दिए जाते हैं। परिजन मुक्तिधाम में अत्येष्टी के बाद इन पीपीइ किट को वहां मुक्तिधाम में फेंककर चले जाते हैं। इससे यहां आने वालों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। खुले में पड़े पीपीइ किट से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बना रहता है। पहले ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। उसके बाद लोग इस तरह की लापरवाही बरत रहे हैं जो कई लोगों के लिए खतरा साबित हो सकती है। अत्येष्टी करने जाने वालों की ऐसी हरकतों पर प्रशासन का ध्यान भी नहीं जा रहा है।
जिले में 17 लोगों रिपोर्ट आई पाजिटिव
जिले में सोमवार की देर रात को 17 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढकऱ 98 8 हो गई है। इसमें से 8 52 लोग उपचार के बाद अपने घर वापस चले गए है। वहीं अब 126 लोगों का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इंदौर के अस्पताल में चल रहा है। जिले में अब तक 10 लोगों की मृत्यु कोरोना से हुई है। सोमवार की देर शाम को जिन 17 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें लिंगवा की 6 0 वर्षीय महिला, अंजड़ का 6 0 वर्षीय पुरूष, 34 वर्षीय पुरूष, निवाली की 40 वर्षीय महिला, बड़वानी की 52 वर्षीय महिला, 6 0 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय पुरूष, 48 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवा, 18 वर्षीय युवती, टिटगारिया का 53 वर्षीय पुरूष, सेगवाल का 44 वर्षीय पुरूष, पलसूद का 47 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, सेंधवा का 22 वर्षीय पुरूष, राजपुर की 40 वर्षीय महिला सम्मिलित है।
कोरोना पॉजिटिव को इलाज के बाद मिली छुट्टी
जिले के 9 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के बाद मंगलवार को आइसोलेेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। वहीं जिले से भेजे गए सैंपल में से 111 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 14,6 51 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से अभी तक 12,990 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और 98 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। वहीं 8 75 लोगों की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है। बड़वानी कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा का कहना है कि इस संबंध में सीएमओ को निर्देश दिए हैं। जो लोग इस तरह से कर रहे हैं, उनका ध्यान रखा जाएगा।
Published on:
19 Aug 2020, 1:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.