21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Corona Update : 419 नए प़जिटिवों के साथ शहर में अब 3882 एक्टिव केस, 505 लोगों की अब तक मौत

इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान सोमवार कोरोना के रिकॉर्ड 419 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 19937 हो गई है। यहां अब तक 505 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 15550 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 3882 केस एक्टिव हैं।
2 min read
Google source verification
Corona Update

Corona Update : 419 नए प़जिटिवों के साथ शहर में अब 3882 एक्टिव केस, 505 लोगों की अब तक मौत

इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। सूबे में कई जिले ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। सोमवार को शहर में 419 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 19937 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 3882 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 505 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 15550 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

पढ़ें ये खास खबर- वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से लौटे 91 भारतीय, एयरपोर्ट पर ही हुआ इन यात्रियों का कोरोना टेस्ट


उज्जैन में 70 पॉजिटिव

उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2635 हो गई है। जबकि, 89 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 2001 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 545 केस एक्टिव हैं। इनमें से 352 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पढ़ें ये खास खबर- कोरोनाकाल में स्कूल का पहला दिन, इस तरह छात्रों को मिली क्लास में एंट्री


धार में 58 पॉजिटिव

धार में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 1850 हो गई है। जबकि, 26 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1202 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 622 केस एक्टिव हैं। इनमें से 112 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पढ़ें ये खास खबर- इंदौर से मुंबई जा रही बस में ब्लास्ट, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया


रतलाम में 28 पॉजिटिव केस

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 28 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 15 रतलाम और 13 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 1762 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 1369 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 35 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 358 एक्टिव केस बचे हैं।