इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट अथॉरिटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वंदे भारत मिशन के तहत आज एयर इंडिया की एक फ्लाइट 91 यात्रियों को दुबई से लेकर इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंची है। हालांकि, एयरपोर्ट पर उतरे 91 में 84 यात्री अपनी कोरोना रिपोर्ट के साथ लेकर आए थे। वहीं, इनमें 7 यात्री ऐसे भी थे, जिनके पास कोरोना की जांच रिपोर्ट नहीं थी, जिसके चलती उनका कोरोना टेस्ट एयरपोर्ट पर ही किया गया। खुशी की बात ये है कि, सभी सातों यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई।