11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona Update : 22 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, अब तक 538 की मौत

इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान शनिवार को कोरोना के रिकॉर्ड 445 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 22129 हो गई है। यहां अब तक 538 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 17625 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 3966 केस एक्टिव हैं।
2 min read
Google source verification
Corona Update

Corona Update : 22 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, अब तक 538 की मौत

इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। सूबे में कई जिले ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। शनिवार को शहर में 445 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 22129 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 3966 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 538 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 17625 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

पढ़ें ये खास खबर- बाजार का असली घी खाते हैं तो हो जाएं सावधान, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे जानलेवा नकली घी?


उज्जैन में 37 पॉजिटिव

उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2848 हो गई है। जबकि, 92 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 2240 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 510 केस एक्टिव हैं। इनमें से 372 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पढ़ें ये खास खबर- देश के बड़े शहरों के लिये फिर से फ्लाइट शुरू करने जा रही है एयर इंडिया, देखें लिस्ट


धार में 71 पॉजिटिव

धार में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2140 हो गई है। जबकि, 28 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1454 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 658 केस एक्टिव हैं। इनमें से 122 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव : कोविड पेशेंट इलाज कराते हुए भी कर सकेंगे मतदान, मानना होंगे ये नियम


रतलाम में 34 पॉजिटिव केस

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 34 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 20 रतलाम और 14 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 1906 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 1563 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 37 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 306 एक्टिव केस बचे हैं।