21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indore News : लाड़ली बहना के खाते लिंक न होने पर बैंक पहुंचीं निगमायुक्त

समस्याओं को जानकर बैंक प्रबंधन को हल करने के दिए आदेश

less than 1 minute read
Google source verification
Indore News : लाड़ली बहना के खाते लिंक न होने पर बैंक पहुंचीं निगमायुक्त

Indore News : लाड़ली बहना के खाते लिंक न होने पर बैंक पहुंचीं निगमायुक्त

इंदौर. लाड़ली बहना के लिए रविवार को छुट्टी के दिन बैंक खोली गई। पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खाते से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) और आधार लिंक करने के लिए बैंकें खोली गई थीं। बावजूद इसके अभी भी 10 हजार पात्र बहनों के खाते लिंक नहीं हुए हैं, जबकि तीन दिन बाद यानी 10 जून से उनके खाते में एक हजार रुपए आना शुरू हो जाएंगे। लाड़ली बहना के खाते लिंक न होने पर निगमायुक्त कल बैंक पहुंचीं और समस्याओं को जाना। साथ ही बैंक प्रबंधन को हर हालात में समस्या का हल करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत महिला हितग्राही के बैंक खातों में डीबीटी अपडेट नहीं हुआ व खाते को आधार कार्ड से लिंक करने में समस्या आ रही है। यह मालूम पडऩे पर कल रामबाग स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा पर निगमायुक्त हर्षिका सिंह पहुंचीं। उनके साथ अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर और जोनल अफसर शांतिलाल यादव भी मौजूद थे। निगमायुक्त सिंह ने बैंक में डीबीटी अपडेट कराने के साथ आधार से खाता लिंक कराने पहुंची महिलाओं से चर्चा कर समस्याओं को जाना। इसके बाद बैंक मैनेजर से जानकारी ली कि कितनी महिलाओं को डीबीटी अपडेट नहीं हुई है। इस पर उन्होंने मैनेजर को बैंक की खातेदार महिला हितग्राहियों के खाते को शीघ्र ही अपडेट करने के लिए कहा ताकि पात्र महिलाओं को 10 जून से योजना का लाभ मिल सके।