21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोइथराम मंडी में भ्रष्टाचार… कांग्रेस का प्रभावी प्रदर्शन

जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव के नेतृत्व में इकट्टा हुए किसान व व्यापारी, व्यापारी व नाकेदार के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद हुआ बवाल  

2 min read
Google source verification
चोइथराम मंडी में भ्रष्टाचार... कांग्रेस का प्रभावी प्रदर्शन

चोइथराम मंडी में भ्रष्टाचार... कांग्रेस का प्रभावी प्रदर्शन

इंदौर। भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस ने आज चोइथराम सब्जी मंडी के नाके पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान और व्यापारी इकट्ठा हुए जो कि नाके पर होने वाली अवैध वसूली को लेकर दुखी और परेशान थे। प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने ऑनलाइन टैक्स जमा कराने के साथ टैक्स जमा होने वाली जगहों पर कैमरे लगाने की मांग की है।

चोइथराम सब्जी मंडी अवैध वसूली का बड़ा अड्डा बना हुआ है जिसके चलते आए दिन विवाद की स्थिति बन जाती है। कल सुबह भी ऐसा ही हंगामा हुआ। व्यापारी का आरोप है कि टमाटर की गाड़ी निकालने के समय नाके पर ड्राइवर से अवैध वसूली की जा रही थी। मंडी के नाकेदार अंतरसिंह का कहना था कि बिना टैक्स जमा कराए गाड़ी निकाल रहा था, रोकने पर विवाद हुआ। बवाल के बाद बात थाने तक पहुंची जहां पर पुलिस ने अंतरसिंह की रिपोर्ट पर व्यापारी व उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

घटना के बाद कांग्रेस को मुद्दा मिल गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव के नेतृत्व में आज मंडी नाके पर बड़ा प्रदर्शन हुआ। यादव के नेतृत्व में पहले कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान और व्यापारी रीजनल पार्क पर इकट्ठा हुए। इसमें प्रमुख रूप से सुरेश चौधरी, देवेंद्रसिंह यादव व हिमांशु यादव भी मौजूद थे। यहां से रैली के रूप में वे मंडी में पहुंचे। जहां पर बवाल को देखते हुए पहले ही भारी पुलिस बल तैनात था।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष यादव ने कहा कि चोइथराम मंडी में अवैध वसूली हो रहा है जबकि पैसा सरकारी खजाने में जाना चाहिए, लेकिन भ्रष्टाचार का बोलबाला है और पैसा कर्मचारी व अफसरों की जेब में जा रहा है। बाहर से आने वाले किसानों को रुकने और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है तो गंदगी एवं मच्छरों का प्रकोप है। इसके अलावा किसानों के लिए बने टीन शेड बनाए जाने में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने टोल नाके पर ऑनलाइन टैक्स लिए जाने की पैरवी भी थी।