
हल्दी, कुमकुम और मार्कर से दीवार पर सुसाइड नोट लिख दंपती ने की खुदकुशी
इंदौर. एक दिन पहले ही खजराना थाना क्षेत्र से राऊ रहने आए दंपती ने रविवार को खुदकुशी कर ली। दोपहर को सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दंपति ने खुदकुशी के पूर्व सुसाइड नोट को दीवार पर लिखा था। वहीं घटनास्थल की एफएसएल जांच के साथ पुलिस ने दंपति के संबंध में परिवार से जानकारी जुटाई। जिसमें पति के बेरोजगार और पत्नी के नौकरी करने की बात सामने आई है।
टीआइ नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया, दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि सचिन पटेल (25) और मोहिनी, निवासी बड़ा बाजार राऊ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि दंपती शनिवार को ही किराये के मकान में शिफ्ट हुए थे। पति का शव फंदे पर और पत्नी का पलंग पर मिला। कमरे की दीवार पर मार्कर, हल्दी और कुमकुम से लिखा था, मैं मोहिनी और मेरा पति दोनों मर रहे हैं। दीदी-जीजा की गलती नहीं है, मेरे माता-पिता की गलती है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सचिन मूलत: देपालपुर का रहने वाला है। मोहिनी का परिवार खजराना क्षेत्र का है। दोनों ने 5 साल पूर्व लव मैरिज की थी। उनकी 3 साल की बेटी हर्षिता है। घटना के वक्त बेटी घर पर नहीं थी। दंपती उसे रिश्तेदार के घर छोड़ आए थे। एसीपी रूबिना मिजवानी ने बताया, मोहिनी की बहन से बात हुई है। उन्होंने बताया सचिन कमाता नहीं था। बहन आशा कार्यकर्ता थी। उसकी कमाई से घर चलता था। कई बार दोनों के बीच विवाद होता था। आशंका है सचिन ने पहले पत्नी को जहर देकर मारा और इसके बाद खुद ने फांसी लगा ली।
Published on:
05 Sept 2022 12:58 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
