8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित सोनी को जेल भेजा, जीतू की मां, पत्नी और भाभी ने हाई कोर्ट से मांगी सुरक्षा

तुकोगंज पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में किया पेश

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Dec 20, 2019

अमित सोनी को जेल भेजा, जीतू की मां, पत्नी और भाभी ने हाई कोर्ट से मांगी सुरक्षा

अमित सोनी को जेल भेजा, जीतू की मां, पत्नी और भाभी ने हाई कोर्ट से मांगी सुरक्षा

इंदौर. मानव तस्करी, लूट, धोखाधड़ी, ब्लैकमेल और गैंगरेप जैसे गंभीर मामलों में फरार जितेंद्र उर्फ जीतू सोनी के बेटे अमित सोनी को 30 दिसंबर तक के लिए जेल भेज दिया है। गुरुवार को तुकोगंज पुलिस ने सीजेएम अमन सिंह भूरिया की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। 30 दिसंबर को मामले में अगली सुनवाई होगी। अमित सोनी को पुलिस ने एक दिसंबर को गिरफ्तार किया था और उसके बाद से लगातार अलग-अलग थानों में सोनी रिमांड पर थे।

must read : बैंक लोन घोटाले में चंडीगढ़ में पकड़ाया मास्टरमाइंड, सस्ता प्लाट व फ्लैट के जरिए करता रहा ठगी

उन पर भी मानव तस्करी, लूट, आईटी एक्ट, आम्र्स एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज हैं। करीब 19 दिनों तक रिमांड पर रहने के बाद अब अमित को जेल में रहना होगा। सबसे पहले अमित के खिलाफ नगर निगम के सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह ने हनी ट्रैप से जुड़े कथित वीडियो और तस्वीरों को गलत तरीके से लोकस्वामी अखबार में प्रकाशित करने पर केस दर्ज कराया था। इसके बाद शहर के अलग-अलग थानों में की गई शिकायतों के आधार पर केस दर्ज किए गए हैं।

हाई कोर्ट में याचिका - परिवार पर दर्ज न हो कोई नया केस

गंभीर मामलों में फरार चल रहे जितेंद्र उर्फ जीतू सोनी की मां, पत्नी और भाभी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने पुलिस के बजाय सीआरपीएफ या सीआइएसएफ के जवानों को सुरक्षा में तैनात करने की मांग की है। जान का खतरा बताते हुए याचिका में लिखा गया है कि जीतू सोनी के खिलाफ पूरी कार्रवाई पूर्वाग्रह के तहत की जा रही है।

must read : माफिया पर शिकंजा, इंदौर में टूटते-टूटते बची जीतू सोनी के पार्टनर निखिल कोठारी की बिल्डिंग

पुलिस के अलावा जिला प्रशासन और नगर निगम भी मनमर्जी की कार्रवाई कर रहा है, इसलिए इस पूरे मामले की जांच के लिए हाई कोर्ट की निगरानी में एसआइटी का गठन किया जाना चाहिए। याचिका में परिवार के खिलाफ कोई नया केस नहीं दायर करने की मांग की गई है। उन्होंने यह भी मांग की है कि बिना कोर्ट के इजाजत कोई नया केस दर्ज नहीं किया जाए। याचिका जीतू सोनी की मां विमला सोनी, पत्नी उषा सोनी और भाई हुकुम सोनी की पत्नी किरण सोनी के नाम से दायर की गई है।