16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी का झांसा देकर लूट करने वाले आरोपी धराए

लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Anil Phanse

Aug 01, 2022

शादी का झांसा देकर लूट करने वाले आरोपी धराए

शादी का झांसा देकर लूट करने वाले आरोपी धराए

पीथमपुर। थाना सेक्टर-1 क्षेत्र में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया। अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए तारतम्य में पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के दिए गए निर्देशों के पालन में थाना सेक्टर 1 पीथमपुर ने शादी का झांसा देकर लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया।

पीथमपुर थाना सेक्टर एक पुलिस ने नगर पुलिस अधीक्षक तरुणेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भदौरिया के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई एवं अपराधियों को पकड़ा गया। मामला यह है कि पीथमपुर थाना सेक्टर एक औद्योगिक क्षेत्र में 28 मई 2022 को फरियादी नरेश वर्मा निवासी लोधी मोहल्ला पीथमपुर ने रिपोर्ट लिखाई गई थी कि उसके साथ किसी महिला ने शादी करके लूट की है। महिला उसके 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गई। जिसके तहत पीथमपुर पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 420 का अपराध पंजीबद्ध कर जांच की कार्रवाई की गई। फरियादी नरेश वर्मा ने बताया कि उससे शादी के नाम पर 2 लाख रुपए लेकर दुल्हन 3 दिन बाद फरार हो गई थी। जिसमें उसके साथी राजू शंकरलाल सांकला (35) व कैलाश नारायण वर्मा उर्फ कैलाश शर्मा निवासी जयसिंह पुरा उज्जैन व महिला ज्योति शंकर लाल सांकला (32) निवासी रत्नाखेड़ी उज्जैन को गिरफ्तार कर लूटी गई धनराशि को जप्त कर ली गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक सैयद अहमद, केके परिहार, चंद्रशेखर पटेलए यशवंत सिंह योगी, मनीष चौहानए बालकृष्ण मिश्रा, जान मोहम्मद, लक्ष्मी वर्मा, नेहा कुशवाह आदि का सराहनीय योगदान रहा।