
इंदौर। हंस ट्रेवल्स की बसों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। यह बसें सडक़ पर खड़ी हुई थीं। इस पर क्यूआरटी टीम पहुंची और इन बसों को सडक़ों से हटाने के साथ ही चालानी कार्रवाई भी की है।
ट्रैफिक पुलिस को शिकायत मिली थी कि बसों के सडक़ों पर खड़े होने के कारण राहगीरों को परेशानी होती है। इस पर क्यूआरटी टीम को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए। टीम ने कल मधुमिलन चौराहा से गीताभवन चौराहा और फिर पिपलियाहाना तक पैदल भ्रमण किया। इसके साथ ही माइक पर अनाउंस किया गया कि अपनी गाड़ी को सडक़ पर खड़ा नहीं करें। इस दौरान ढक्कन वाला कुआं पर नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ी हंस ट्रेवल्स की बसों पर भी कार्रवाई की है। टीम ने सडक़ों पर खड़ी बसों को वहां से हटाया है। इसके बाद यातायात सुगम हो गया। एसीपी सुनील शर्मा ने बताया कि टीम को निर्देश दिए गए हैं कि वह लगातार भ्रमण कर गाडिय़ों पर कार्रवाई करें। किसी को सडक़ पर यातायात बाधित नहीं करने दिया जाएगा।
सबको शिक्षा, सबको सुरक्षा संवाद का आयोजन
इंदौर। शहर में खजराना मजदूर चौक, पलासिया, गीता भवन एवं राहुल गांधीनगर में कल जत्थे द्वारा सामुदायिक जन गीत के साथ नाटक के माध्यम से सबको शिक्षा, सबको सुरक्षा की बात रखते हुए, स्कूल से अच्छे इंसान निकले। ङ्क्षलग, समाज धर्म की बात न होते हुए इंसानियत, समता एवं तर्कसंगत समझ की बात हो। संस्था आस इंदौर से जितेन्द्र परमार, राहुल गोठाने, शुभम देवल, संतोष सोलंकी, सामाजिक कार्यकर्ता अमूल्य निधि उपस्थित रहे लगभग 2000 लोगों तक सबको शिक्षा सबको सुरक्षा के संवाद में जत्थे द्वारा जोड़ा गया। बता दें कि प्रदेश में एआइपीएसएन (आखिल भारती जन विज्ञान नेटवर्क) के तहत शिक्षा बचाओ देश बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। 30 अप्रैल को देश के सभी राज्यों के जत्थों का समागम राष्ट्रीय शिक्षा सभा का हिस्सा बनेंगे। प्रदेश का जत्था भी 10 अप्रैल को भोपाल से आरंभ हुआ है। यह प्रदेश के लगभग सभी जिलों में होते हुए दिल्ली पहुंचेगा।
Published on:
15 Apr 2023 11:13 am
