20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी से परेशान नगर निगम कर्मचारी ने की आत्महत्या

परिवार का आरोप माता-पिता साथ में नहीं चाहती थी पत्नी

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Anil Phanse

May 21, 2023

पत्नी से परेशान नगर निगम कर्मचारी ने की आत्महत्या

पत्नी से परेशान नगर निगम कर्मचारी ने की आत्महत्या

इंदौर। पत्नी से परेशान नगर निगम कर्मचारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार का आरोप है कि पत्नी नहीं चाहती थी कि वह अपने माता-पिता के साथ रहे। इसी को लेकर वह प्रताडि़त कर रही थी। इसी से परेशान होकर उसने जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

दिनेश पाल पिता रामबरन ङ्क्षसह (35) निवासी शिप्रा की आज तडक़े इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके परिजन ने बताया कि दिनेश नगर निगम के विजय नगर झोन में पदस्थ था। वहां पर संपत्ति कर विभाग में काम करता था। कल उसने जहर खा लिया। इससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई का आरोप है कि दिनेश को उसकी पत्नी परेशान करती थी। वह चाहती थी कि उसके साथ में परिवार को कोई भी व्यक्ति नहीं रहे। दिनेश अपने परिवार के साथ में रहना चाहता था। इसी को लेकर आए दिन विवाद किया करती थी। इसी के चलते वह दिनेश से अलग रहने लगे थे, लेकिन उसकी पत्नी फिर भी नहीं मानी। वह चाहती थी कि उसकी बहन के घर के पास नया घर लेकर रहे। दिनेश अपने परिवार से दूर नहीं जाना चाहता था। इसी को लेकर विवाद कर आठ दिन पहले वह अपने मायके चली गई थी। दिनेश ने उसे वापस लाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। वह परेशान रह रहा था। कल उसने जहर खा लिया। जब जानकारी लगी तो पिता उसे लेकर एमवायएच आए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच कर रही है।