23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कनाडिय़ा क्षेत्र में फिर वाहन ओवर टेक के विवाद में हमला

बिचौली मर्दाना ब्रिज के पास हुई मारपीट

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Anil Phanse

Aug 22, 2023

कनाडिय़ा क्षेत्र में फिर वाहन ओवर टेक के विवाद में हमला

कनाडिय़ा क्षेत्र में फिर वाहन ओवर टेक के विवाद में हमला

इंदौर। कनाडिय़ा क्षेत्र में ओवरटेक के विवाद में दो भाइयों पर चाकू से हमले में एक की मौत की घटना के बाद कल फिर इसी इलाके में ऐसा ही विवाद हो गया। आवर टेक की बाद पर एक कंटेनर के चालक ने युवक पर पत्थर से हमला कर सिर फोड़़ दिया।

थाना कनाडिय़ा पुलिस के मुताबिक विवाद कल शाम बिचौली मर्दाना ब्रिज के पास सर्विस रोड पर हुआ। घायल युवक का नाम गोङ्क्षवद पिता लीलाधर सोलंकी निवासी शांतिनगर मूसाखेड़ी है। उसकी रिपोर्ट पर कंटेनर वाहन क्रमांक एमपी 09 जीजी 7984 के चालक दिनेश कर्मा के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह अपने वाहन से शाम करीब 5.30 बजे बिचौली मर्दाना ब्रिज के पास सर्विस रोड से गुजर रहा था। उसी दौरान आरोपी कंटेनर चालक के साथ वाहन ओवरटेक करने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी ने उसे गालियां और लात-घूंसों से मारपीट की। फिर पत्थर उठाकर सिर में मार दिया जिससे खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। गौरतलब है कि इससे कुछ पहले ही कनाडिय़ा बायपास पर ब्रिज के नीचे कार सवार बदमाशों ने दूसरी कार में परिवार के साथ जा रहे दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में एक भाई की मौत हो गई थी व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस हमलावर गुंडे सद्दाम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर चुकी है।

बाइक हटाने को लेकर मारपीट
खजराना इलाके में ही बाइक हटाने की बात पर हुए विवाद में तीन आरोपियों ने एक युवक को पीट दिया। पुलिस के मुताबिक परियादी विजय पिता जगदीश मोरीला निवासी कृष्ण बाग कॉलोनी की रिपोर्ट पर आरोपी राधेश्याम सोनी, राहुल और रूपेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फरियादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी ।

टक्कर मारी फिर बाइक सवार को पीटा
इधर, थाना खजराना इलाके में तेज रफ्तार एक कार चालक ने बाइक पर जा रहे युवक को टक्कर मार दी। जब उसने गाड़ी देखकर चलाने को कहा तो आरोपी कार चालक ने उसकी लात-घूंसों से पिटाई भी कर दी। पुलिस के मुताबिक मारपीट की घटना फरियादी साहिल पिता हनीफ शेख निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, खजराना के साथ गत रात पाकीजा रोड पर हुई। उसकी रिपोर्ट पर कार क्रमांक एमपी 09 सीटी 1112 के अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया गया। फरियादी ने बताया कि टक्कर और मारपीट के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। कार नंबर के आधार पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।