4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ देख बना ‘माया भाई’, पुलिस को ही दी धमकी और फिर…

‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ देख बना ‘माया भाई’, पुलिस को ही दी धमकी और फिर...

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Apr 05, 2019

maya bhai

‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ देख बना ‘माया भाई’, पुलिस को ही दी धमकी और फिर...

सांवेर. पुलिस को धमकाने वाला बदमाश ‘माया भाई’ को कल सांवेर से गिरफ्ताप किया गया है। आरोपित की १० माह से इंदौर और राजस्थान पुलिस को तलाश थी। बदमाश ने राजस्थान के व्यापारी को धमकाकर फिरौती मांगी थी। अब राजस्थान पुलिस को भी इसके बारे में सूचना दी है।

सांवेर थाना प्रभारी एमपी वर्मा ने बताया कि जुलाई 2018 में राजस्थान के श्रीगंगानगर में रहने वाले पवन पिता अशोक कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी। उसके धमकाते हुए 30 लाख की फिरौती की मांगी थी। व्यापारी ने इसकी शिकायक श्रीगंगानगर पुलिस को की थी। इस पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर श्रीगंगानगर जिले के लादूवाला गांव के सुनीलकुमार उर्फ देवराज पिता पन्नालाल मेघवाल को पकड़ा था। उससे हुई पूछताछ में पता चला है कि भरत पिता भंवरलाल परमार निवासी सांवेर ने फिरौती मांगी थी। इस पर राजस्थान पुलिस का दल भरत की तलाश में इंदौर आया था। सांवेर पुलिस के साथ मिलकर कई स्थानों पर दबीश दी, लेकिन वह नहीं मिला था। और श्रीगंगानगर पुलिस के दल को खाली हाथ लौटना पड़ा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस उसे आ. वीरेंद्रसिंह पंवार और रामप्रसाद मालवीय ने उज्जैन बायपास से पकड़ा गया है। श्रीगंगानगर पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी। वहां का दल उसे लेने के लिए रवाना हो गया है।

फिल्म देख बना माया भाई

आरोपित भरत ने विवेक ओबेराय की फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला में माया भाई का किरदार देखकर अपनी खुद की गैंग बनाने की सोची थी। अपने आप को माया भाई समझने लगा। पहले उसने अपना हुलिया इस तरह से बदला। इसके बाद उसने माया बाई के नाम से सोशल मीडिया पर आईडी बनाई और उस पर उसी अंदाम में फोटो भी डाले। यहां तक की अपनी गैंग में शामिल होने के लिए उसके पेज पर निमंत्रण था और संपर्क करने के लिए अपना मोबाइल नंबर तक डाल रखा है। यहां तक कि जब व्यापारी को धमकाया तो अपने आप को लायंस ग्रुप का माया भाई बताया था, लेकिन व्यापारी डरा नहीं और पुलिस के पास पहुंच गया। देवराज की गिरफ्तारी के इसी आईडी पर राजस्थान पुलिस के लिए धमकी भरी पोस्ट भी डाली थी। जिसमें धमकाया था कि अगर देवराज को कुछ भी हुआ तो अंजाम ठीक नहीं होगा।