
LADY DON की धमकी : तेरे पति से प्यार करती हूं, ये 10 लाख रुपए ले और दफा हो जा
इंदौर. पुलिस ने शहर की एक ‘लेडी डॉन’ ( lady don ) को गिरफ्तार किया है। वह एक महिला को लगातार परेशान कर रही थी। उसका कहना है कि वह महिला के पति से प्यार ( Love ) करती है और उसे अपना बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। उसने महिला को रुपए लेकर पति को तलाक देने का ऑफर भी दिया था। वो बोलीं कि 10 लाख रुपए ले और पति की जिंदगी से दफा हो जा।
बात नहीं बनी तो अपहरण और हत्या तक की धमकी दे डाली। महिला के खिलाफ अपहरण ( kidnapping ) व अवैध वसूली के कई केस पहले से दर्ज हैं। जूनी इंदौर थाना पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर शातिर अपराधी सपना साहू (37) निवासी कुंजवन कॉलोनी ( आरटीओ रोड ) को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ न्यू लोहामंडी निवासी शालिनी पति विनोद साहू ने 27 मई को केस दर्ज करवाया था।
जबरदस्ती घुस कर आ गई घर में
शालिनी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले सपना अचानक घर में घुस आई और बोली कि पति को तलाक दे दे। मैं उससे बहुत प्यार प्रेम करती हूं। मैंने उसका विरोध किया तो हत्या और अपहरण की धमकी दी। उसने पति को छोडऩे के लिए 10 लाख रुपए का ऑफर भी दिया। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और उसकी तलाश में कई जगह छापे मारे, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। मंगलवार को वह विनोद के साथ खुद थाने आ पहुंची और सरेंडर कर दिया। एसआई कृष्णा राठौर ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
महिला बोलीं - मुंबई जाकर प्रेमी से कर ली शादी
पुलिस ने सपना से सख्ती से पूछताछ की। इसमें उसने बताया कि उसने दिसंबर 2013 में विनोद से मुंबई में शादी कर ली है। आधार कार्ड और बैंक में भी विनोद का नाम दर्ज है। शालिनी के तलाक देने पर ही वैध पत्नी का दर्जा मिल सकता है, इसलिए उस पर दबाव बना रही थी। विनोद ने अपने बयान में कहा कि मैं खुद सपना से परेशान हो गया हूं। उसका साथ छोडऩे पर वह कुछ भी गलत कर सकती हैं, इसलिए डरा हुआ था।
Published on:
03 Jul 2019 04:21 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
