
मनीष यादव. इंदौर
आईडीए के पूर्व सीईओ राकेश सिंह भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ शिकायत की गई है जिसे ईओडब्ल्यू ने दर्ज कर लिया है। इंदौर विंग को उन पर लगे आरोपों की जांच सौंपी गई है।
ईओडब्ल्यू के भोपाल मुख्यालय पर एक शिकायत की गई थी। ईओडब्ल्यू से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने आवेदन दिया था। इसमें आईडीए के पूर्व सीईओ राकेश सिंह पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। कहा गया है कि सिंह ने इंदौर, जबलपुर और सतना में बेनामी संपत्ति ले रखी है। यह उनके और उनके परिवार के नाम पर भी है। मामले में मुख्यालय ने प्राथमिक तौर पर इन आरोपों को सही मानते हुए शिकायत दर्ज कर ली है। आगे की जांच के लिए इंदौर ब्यूरो को कहा गया है।
अब आगे क्या?
शिकायत दर्ज किए जाने के बाद जांच की जाएगी। जो भी सबूत और दस्तावेज उनके पास हैं, पेश करने होंगे। शिकायतकर्ता ने जो जानकारी दी है, उससे संबंधित सारे दस्तावेज जब्त किए जाएंगे। अगर जांच में आरोप सही साबित हुए तो ईओडब्ल्यू द्वारा एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके बाद एक नया अफसर पूरे मामले की जांच कर चालान पेश करेगा। इसके लिए शासन की अनुमति लेना होगी।
नोटिस देकर मांगा जवाब
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने राकेश सिंह को नोटिस जारी किया है। इसमें उन पर लगे आरोपों को लेकर जवाब मांगा गया है। इसके साथ ही दस्तावेजों के बारे में जानकारी देना है। उनके द्वारा दी गई जानकारी की जांच की जाएगी। इसी आधार पर आगे की जांच होना है। तय समय सीमा में सारे दस्तावेजों के साथ उन्हें अपना जवाब देना है।
जांच की जाएगी
आईडीए के पूर्व सीईओ राकेश सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। मामला प्राथमिक स्तर पर है। उन पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है।
- सब्यसाची सराफ, एसपी, ईओडब्ल्यू
Published on:
10 Nov 2017 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
