एसपी जितेंद्रसिंह के मुताबिक, झांसा देकर बदमाश ने आपसे जो वेरिफिकेशन कोड मांगा था उसका इस्तेमाल करते हुए वह आपके वाट्सऐप को अपने मोबाइल पर चलाने लगता है। ऐसे में उसके पास आपकी सारी जानकारी व कांटेक्ट नंबर, ग्रुप आ जाते है और वह फिर सभी लोगों से संपर्क कर उनके नकद राशि लेने व अन्य तरीके से दुरुपयोग शुरू कर देता है।