
डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 57 लाख रुपए की ठगी(photo-patrika)
Cyber Fraud Song: साइबर फ्रॉड को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए इंदौर पुलिस ने गाना तैयार किया है, जिसका शीर्षक है, 'फर्जी कॉल आया… खुद को फ्रॉड से बचा…।' इस गाने को क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने गाया है। आज 1 फरवरी से एमपी पुलिस बड़ी पहल करते विशेष जागरुकता अभियान चला रही है। ये अभियान 11 फरवरी तक चलेगा।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर जागरुकता अभियान चलाया जाना है। इसे सफल बनाने के लिए एक गीत तैयार किया गया है, जिसे क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने आवाज दी है।
गीत के जरिए फर्जी ईडी अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों के नाम से कॉल कर ठगी करने की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।
अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों पर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें यह गीत बजेगा और अफसर लोगों को साइबर फ्रॉड के तरीकों को लेकर जागरूक करेंगे। लोगों को साइबर अपराधियों से बचने के बारे में बताएंगे।
Updated on:
01 Feb 2025 01:58 pm
Published on:
01 Feb 2025 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
