30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डांसिंग कॉप रंजीत का फिर अलग अंदाज, मासूम बच्चे से दिलवाया ऐसा संदेश, जो सभी के काम आएगा, VIDEO

इंदौर के ट्रेफिक जवान रंजीत सिंह का एक नया वीडियो चर्चा में आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Jul 2023, 10:29 PM IST

dancing cop ranjit singh new video viral

डांसिंग कॉप रंजीत का फिर अलग अंदाज, मासूम बच्चे से दिलवाया ऐसा संदेश, जो सभी के काम आएगा, VIDEO

डांसिंग कॉप के नाम से देशभर में खास पहचान रखने वाले इंदौर के ट्रेफिक जवान रंजीत सिंह का एक नया वीडियो चर्चा में आया है। वीडियो में वो एक मासूम बच्चे को अपनी कलाई पर बंधी स्मार्टवॉच उतारकर गिफ्ट करते हैं। ऐसा करके बच्चे से दोस्ती करने के बाद नौनिहाल ने अपनी तोतली जुबान से जो संदेश दिया वो देशभर में वाहन चलाने वाले हर एक शख्स के काम का है।

बताया जा रहा है कि, सामने आया वीडियो सोमवार का ही है, जब एक निजी स्कूल में ट्रेफिक अवेयरनेस प्रोग्राम को लेकर शिरकत करने पहुंचे डांसिंग कॉप रंजीत सिंह ने यहां पर निहाल गोयल नाम के बच्चे से मुलाकात की। मुलाकात की वजह इसलिए भी खास थी क्योंकि, मासूम गोयल रंजीत से मिलने के लिए बेहद उत्सुक था। इस प्रोग्राम में जैसे ही रंजीत पहुंचे तो मासूम सीधे उनके पास पहुंच गया। पहले तो उसने रंजीत के साथ सेल्फी ली, फिर बड़ी मासूमियत से रंजीत सिंह से उनकी कलाई पर बंधी स्मार्टवॉच की मांग कर दी।

यह भी पढ़ें- गार्ड ऑफ ऑनर के साथ निकली महाकाल की पहली शाही सवारी, दर्शन करने हजारों उमड़े श्रद्धालु, VIDEO


सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा वीडियो

बच्चे की फर्माइश सुनकर डांसिंग कॉप ने एक पल भी नहीं सोचा और मुस्कुराते हुए अपनी कलाई से वॉच उतारकर बच्चे के हाथ पर बांध दी। इसके बाद रंजीत को बच्चे ने ये प्रॉमिस किया कि, अगर उसके पापा बाइक पर हेलमेट नहीं पहनेंगे तो वो उनके साथ ड्राइव पर नहीं जाएगा। फिलहाल, सोशल मीडिया पर ये वीडियो खासा पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- कुएं से जहरीली गैस के रिसाव से दहशत, मोटर निकालने उतरे 2 लोगों की मौत


प्रदेशभर में चलाया जा रहा ट्रैफिक अवेयरनेस अभियान

गौरतलब है कि, प्रदेश में इन दिनों हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर ट्रेफिक पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अफसर कॉलेज और स्कूलजा कर स्टूडेंट्स को ट्रेफिल रूल्स का पालन करने की सीख दे रहे हैं। इसी अभियान के तहत डांसिंग कॉप रंजीत सिंह इंदौर के अक स्कूल पहुंचे थे।