8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जवाहर मार्ग का खतरनाक डिवाइडर हटाया

खतरनाक डिवाइडर से आए दिन होती रहती थी दुर्घटनाएं

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Jul 08, 2019

indore

जवाहर मार्ग का खतरनाक डिवाइडर हटाया

इंदौर.जवाहर मार्ग पर नृसिंह बाजार चौराहे के यहां सड़क पर बने डिवाइडर को हटा दिया गया है। डिवाइडर इतना खतरनाक स्थिति में था कि आए दिन दुर्घटना होती रहती थी। साथ ही कार सहित अन्य वाहन अलग फंस जाते और यातायात बाधित होता रहता।

must read : बोहरा समाज के हजयात्रियों का सम्मान

शहर की अति व्यस्त रोड है जवाहर मार्ग। यहां पर सुबह 10 से लेकर रात 10 बजे तक यातायात की स्थिति पूरी तरह बिगड़ी रहती है। साथ ही थोड़ी-थोड़ी देर में जाम की स्थिति अलग बनती रहती है। कारण दुकानों के आगे वाहनों की कतार लगना और ट्रैफिक के हिसाब से रोड की चौड़ाई का कम होना है।

must read : 1 अगस्त को हरियाली अमावस्या, 125 साल बाद बन रहा महायोग का संयोग, कई गुना बढ़ेगा पूजा का लाभ

जवाहर मार्ग के बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए कई प्रयोग हुए, लेकिन सफलता नहीं मिली। नतीजतन राजमोहल्ला चौराहा से लेकर सियांगज पुल तक वाहन रेंगते हुए चलते हैं। जवाहर मार्ग पर बिगड़े ट्रैफिक के साथ एक बड़ी समस्या नृसिंह बाजार चौराहा का डिवाइडर भी था। मार्ग पर यातायात का दबाव होने के चलते आए दिन वाहन इस डिवाइडर पर चढ़ जाते थे। साथ ही वाहनों को टकराने से दुर्घटनाएं अलग होती हैं। इतना ही नहीं, इस खतरनाक डिवाइडर से टकराने पर वाहन तक पलट गए। यह देखते हुए डिवाइडर को हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन निगम ने ध्यान नहीं दिया। डिवाइडर के कारण जब दुर्घटनाएं और परेशानी के साथ लोगों की नाराजगी बढऩे लगी तो निगम के जिम्मेदार जागे और रविवार को डिवाइडर को हटा दिया गया। डिवाइडर को हटाने के बाद अस्थायी बेरिकैड्स लगाए गए हैं ताकि चौराहे से वाहन आसानी से गुजर जाए।