23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : संकटों से उबारता है दशामाता का व्रत, गले में डोरा पहनने के भी ये हैं फायदें

दशामाता का व्रत रखती है महिलाएं, सालभर तक गले में बंधा रहता है माता का डोरा  

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Mar 30, 2019

INDORE

VIDEO : संकटों से उबारता है दशामाता का व्रत, गले में डोरा पहनने के भी ये हैं फायदें

इंदौर. इंसान को कई बार जीवन में अचानक से कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसी प्रतिकूल समय में उसके धैर्य की परीक्षा होती है। कई प्रयासों के बावजूद जब व्यक्ति कठिन परिस्थितियों से न उबर पाए और लंबे समय तक समस्याएं बरकरार रहे तो अंत में वह ईश्वरीय शक्ति के सामने गुहार लगाता है। ऐसे ही संकटों से उबारने वाला है दशा माता व्रत। जीवन की दिशा-दशा को सही करने की कामना से चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी के दिन दशा माता का व्रत किया जाता है। इस व्रत को जो व्यक्ति भक्ति-भाव से करता है, उसके घर से दुख और दरिद्रता दूर हो जाती है।

डोरे को पहनती है गले में

दशा माता का व्रत करने वाली सुहागिन महिलाएं इस पावन दिन शुभ मुहूर्त में, कच्चे सूत के 10 तार के 10 गांठ वाले डोर से पीपल की पूजा करती हैं। विधि-विधान से इस पूजा के पश्चात् व्रती महिलाएं नल-दमयंती की कथा सुनती हैं। कथा समाप्त होने पर महिलाएं पूजित डोरे को गले में बांधती हैं। इस धागे को व्रती महिलाएं पूरे साल धारण करती हैं।

एक बार खाते है अन्न

दशामाता का व्रत जीवन में जब तक शरीर साथ दे, तब तक किया जाता है। इस व्रत के दिन घर में विशेष रूप से साफ-सफाई की जाती है। साथ ही सफाई से जुड़े समान यानी झाड़ू आदि खरीदने की परंपरा है। दशामाता व्रत करने वाली महिलाएं दिन भर में मात्र एक बार अन्न का सेवन करती हैं। इस व्रत में नमक का सेवन नहीं किया जाता है। मान्यता है कि दशामाता व्रत को विधि-विधान से पूरा करने पर एक साल के भीतर जीवन से जुड़े दुख और समस्याएं दूर हो जाती हैं।

दशा माता का डोरा कब खोलते हैं

दशामाता का व्रत दशा या परिस्थिति अनुकूल बनी रहे ऐसी कामना के साथ किया जाता है। दशा माता यानि मां भगवती की पूजा करके महिलाएं व्रत करके डोरा गले में पहनती है ताकि परिवार में शांति और सुख समृद्धि बनी रहे। इस दिन महिलाएं कच्चे सूत का डोरा लाकर डोरे की कहानी कहती है तथा पीपल की पूजन कर 10 बार पीपल की परिक्रमा कर उस पर सूत लपेटती हैं तथा डोरे में 10 गठान लगाकर गले में बांधकर रखती हैं। वैसे तो दशा माता का डोरा साल भर गले में पहना जाता है। लेकिन यदि साल भर नहीं पहनना हो तो दशा माता का डोरा वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष में किसी अच्छे दिन खोलकर रखा जा सकता है। उस दिन व्रत करना चाहिए और कहानी सुननी चाहिए।