9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: कांग्रेस नेता के घर के पास पॉलिथीन में मिले महिला के टुकड़े, पुलिस ने पूरा इलाका सील किया

Dead body of woman found near Congress leader house in Indore

2 min read
Google source verification
Dead body of woman found near Congress leader house in Indore

Dead body of woman found near Congress leader house in Indore

Dead body of woman found near Congress leader house in Indore मध्यप्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में हत्या का एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया। यहां के एक महिला के कत्ल के बाद उसकी लाश के टुकड़े टुकड़े कर दिए गए। इसके बाद लाश के टुकड़ों को पॉलिथीन में भर दिया। पॉलिथीन में भरे महिला की लाश के टुकड़े एक कांग्रेस नेता के घर के पास मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव के टुकड़े बरामद किए। पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया है।

कत्ल की यह खौफनाक वारदात इंदौर के चंदन नगर इलाके की है। यहां के बांक इलाके में एक कांग्रेस नेता के घर के पास पॉलिथीन में महिला की लाश के टुकड़े मिले। महिला के टुकड़े मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : Phalodi Satta Bazar – बीजेपी को टेंशन! जानिए एमपी में किसको कितनी सीटें दे रहा फलोदी का सट्टा बाजार

चंदन नगर पुलिस ने बताया कि बांक क्षेत्र के एक बोर के पास काफी तेज दुर्गंध आ रही थी। कुछ लोगों को अनहोनी का शक हुआ तो पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और चेकिंग शुरु की।यहां एक बोरा मिला जिसमें से दुर्गंध आ रही थी।

पुलिसकर्मियों ने बोरा खोला तो उसमें पॉलिथीन में महिला की लाश के टुकड़े भरे मिले। महिला के टुकड़े देश पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए। कातिल ने महिला की हत्या के बाद उसकी लाश के टुकड़े करके पॉलिथीन में भरे और रस्सी से बांध दिया। इसके बाद लाश के टुकड़े से भरा पॉलिथीन बोरे में डाला। लाश से भरा यह बोरा एक कांग्रेस नेता के घर के पास मिला।

महिला की लाश पूरी गल चुकी है। अंदाजा है कि उसकी हत्या काफी दिन पहले ही कर दी गई। महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। मृतका ने नीली साड़ी पहनी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार किसी ने लाश को यहां फेंका है। पुलिस पीएम के लिए लाश भेज रही है। पुलिस ने आवाजाही पर रोक लगाते हुए पूरा इलाका सील कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।