
MP News : एआइसीटीएसएल द्वारा इंदौर शहर में 16 करोड़ में सर्वसुविधायुक्त 200 नए डिजिटल बस स्टॉप(Digital Bus Stop) बनाए जा रहे हैं। एक बस स्टॉप की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए होगी। यह काम पीपीपी मोड पर होने से नगर निगम या एआइसीटीएसएल पर कोई भार नहीं पड़ेगा। जो एजेंसी बस स्टॉप का निर्माण करेगी, वह 25 वर्ष तक इसका उपयोग विज्ञापन के लिए करेगी। डिजिटल बस स्टॉप बड़े शहरों में मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर तैयार किए जाएंगे। बॉबे हॉस्पिटल चौराहे के पास पहले डिजिटल बस स्टॉप का मॉडल बन गया है।
स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह ने बताया कि 200 पुराने बस स्टॉप को तोड़कर अत्याधुनिक बस स्टॉप बनाए जा रहे हैं। डिजिटल बस स्टॉप पर न सिर्फ जानकारी मिलेगी, बल्कि अन्य तरह की सुविधा भी होगी। इस कारण यात्री बस स्टॉप पर ही बस का इंतजार करेंगे। इससे यह फायदा होगा कि बस अन्य जगह नहीं रुकेगी। करीब एक महीने में सारे बस स्टॉप बनाने का लक्ष्य है। इसके अलावा जिन बस स्टॉप के आसपास स्थान होगा, वहां एआइसीटीएसएल द्वारा लाइब्रेरी, सिटिंग कैंपस और बेबी फीडिंग रूम बनाया जाएगा।
सीसीटीवी सर्विलांस, यूएसबी चार्जर प्लग, पब्लिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, दिव्यांगों के लिए रैंप, रूट मार्किंग और मैप, इमरजेंसी नंबर व महिला हेल्पलाइन की जानकारी। इसके अलावा भी यात्री सुविधाओं का ध्यान रखेंगे।
Updated on:
16 Mar 2025, 1:38 PM IST
Published on:
16 Mar 2025, 1:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.