6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्तों की गंदी हरकत, बाहर जाना बंद किया तो घर में घुसकर करने लगे गैंगरेप

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक नवविवाहिता से जबरदस्ती का मामला सामने आया है.

2 min read
Google source verification
दोस्तों की गंदी हरकत, बाहर जाना बंद किया तो घर में घुसकर करने लगे गैंगरेप

दोस्तों की गंदी हरकत, बाहर जाना बंद किया तो घर में घुसकर करने लगे गैंगरेप

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक नवविवाहिता से जबरदस्ती का मामला सामने आया है, पीडि़त ने परेशान होकर एफआइआर दर्ज कराई है, पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को धर दबोचा है, उन विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए चारा आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार ओमेक्स सिटी निवासी एक नवविवाहित ने अपने पति के साथ थाने जाकर प्रकरण दर्ज कराया, पीडि़ता के अनुसार उसके पति के दोस्त उस पर गंदी नजर रखते थे, जब वह पति के साथ काम पर जाती थी तो उसे ही घूरते रहते थे, ऐसे में उसने पति के साथ जाना बंद कर दिया, जब नवविवाहित ने घर से बाहर निकलना ही बंद कर दिया तो उसके पति के दोस्तों ने उसे घर में अकेली देखकर घर में घुसकर गैंगरेप की कोशिश की, उन्होंने घर में घुसकर महिला के कपड़े फाड़ दिया, ऐसे में जान बचाकर महिला दौड़ती हुई बाहर आई, और जमकर चिल्लाई तो आरोपी भाग निकले, इसके बाद महिला ने पति के साथ जाकर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में ५ आरोपियों पर धारा 376, 511,506,34,452,323 के तहत केस दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

दोबारा आकर की मारपीट

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता अपने पति के साथ शिकायत दर्ज कराने आई थी, उसने बताया कि उसके पति के दोस्त दोपहर के समय तब घर पर आए, जब वह अकेली थी, चूंकि वह दोनों को जानती थी, इसलिए उन्हें आने दिया, इसके बाद उन्होंने जबरदस्ती करना शुरू कर दिया, महिला से संबंध बनाने के चक्कर में उसके कपड़े भी फाड़ दिए, महिला ने जब शोर मचाया तो आरोपी भाग गए, इस मामले में महिला के पति, ससुर, सास और देवर ने सोहन को काल कर थाने जाने की धमकी दी तो वह अपने साथी कुलदीप और उसके भाई कुलजीत और विनोद निवासी बंगाली कॉलोनी को लेकर आया और नवविवाहिता के ऊपर ही उल्टा आरोप लगाते हुए उसे चरित्रहीन बताया, यहां उनके साथ मारपीट भी की गई, इसके बाद वे फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : 135 रुपए कम हो गए गैस सिलेंडर के दाम, जानिये अब कितने में भराएगी गैस

इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपी लखन, कुलदीप, कुलजीत और विनोद को धरदबोचा, फिलहाल सोहन फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।