जिन 37 विदेशी विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है वे तंजानिया, यूक्रेन, इंडोनेशिया, वियतनाम, दुबई, वेनिस और अन्य एशियाई-अफ्रीकी देशों के हैं। ज्यादातर विद्यार्थी यूजी और कुछ ने पीजी में प्रवेश लिया है। आइआइटी(IIT Indore), एनआइटी जैसे संस्थानों में सीधे एडवांस टेक्नोलॉजी पढ़ाई जाती है, जो तंजानिया, इंडोनेशिया, वियतनाम जैसे देशों के विद्यार्थियों के लिए मुश्किल होती है। एसजीएसआइटीएस ने इस गैप को समझा और खास तौर पर इन विद्यार्थियों के लिए 6 महीने की बेसिक ट्रेनिंग का प्रावधान किया है।