
इंदौर.हिलेरी क्लिंटन के नाम से पूरी दुनिया वाकिफ है। अमेरिका की एक सशक्त महिला जिसने अपने दम पर पूरी दुनिया में अलग ही पहचान बनाई है। वे इंदौर में रविवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने आने वाली हैं। वैसे अभी तक तो यह कार्यक्रम गोपनीय ही रखा गया है। पर यह तय है कि अमेरिका फस्र्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन इंदौर आ रही हैं। मालूम हो कि अमेरिका के 242 सालों के इतिहास में ये पहली बार ही था जब कोई महिला किसी पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थीं। इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप उनके सामने थे। जिन्होंने बिल क्लिंटन के अफेयर्स पर हिलेरी पर खूब तंज कसे थे। परे वे अब खुद ही पोर्न स्टार के साथ रिश्ते की बात में विवाद में पड़ गए है।
हिलेरी के बारे में यह तो सभी जानते हैं कि वे 2016 के अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में वे डोनाल्ड ट्रम्प के समाने खड़ी रहीं। डोनाल्ड ट्रम्प ने उनपर न जानें कितने ही बयानों से वार किए परंतु वे उसका सामना डटकर करती रहीं। उन्होंने भी ट्रम्प के खिलाफ जीत का विगुल बजा ही दिया था। परंतु न जानें कैसे इतनी सशक्त महिला होने के बावजूद वे हार गईं। वे अभी तक शायद ये बात समझ नहीं पाईं कि वे राजसी सियासी महिला होने के बावजूद कैेसे हार गईं।
हिलेरी शुरु से ही किताबें लिखने की शौकीन रहीं हैं। उन्होंने अपने जीवन पर आधारित 2003 में एक किताब में लिखकर सबके सामने रख दी थी। उन्होंने मोनिका लेविंस्की विवाद के बाद पति के साथ संबंधों समेत हर बात पर बेबाकी से लिखी थी। अपनी हार से सबक सीखने के लिए उन्होंने एक किताब लिखी। उनकी नई किताब का नाम 'व्हाट हैपंड' है। हिलेरी की यह नई किताब वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी करारी हार के बारे में थी।
असल में अमेरिका की जनता व्हाइट हाउस में एक पारपंरिक राजनेता नहीं, बल्कि एक व्यवसायी को देखना चाहते थे। हिलेरी से लोगों को जो प्रमुख शिकायतें हैं, वो लीबिया के बेनग़ाज़ी में अमरीकी दूतावास पर आतंकी हमले को लेकर हैं। इसके अलावा हिलेरी पर इल्जाम है कि उन्होंने विदेश मंत्री रहते हुए सरकारी काम के लिए निजी ई-मेल का इस्तेमाल किया। ऐसे और भी कई विवादों की वजह से क्लिंटन के प्रति लोगों के मन में नफऱत भरी हुई है। इसके अलावा उनके पति के अफेयर्स को लेकर लोगों में बहुत सवाल थे। हिलेरी क्लिंटन के साथ विश्वास की समस्या पहले से ही थी कि तभी उनका ई-मेल स्कैंडल भी सामने आ गया था। जो कि काफी बड़ा मामला साबित हुआ। उनकी छवि पूर्वी तट के कुलीन खानदान की ऐसी पुजारिन की बन गई, जो मजदूर वर्ग को हिकारत की नजर से देखता हो।
डोनाल्ड टं्रप ने भी मौके का पूरा फायदा उठाया और उन पर प्रेम संबंध में पति की मदद करने का आरोप लगाया। उन्होंने हिलेरी की यह कह कर भी आलोचना की थी कि जिन महिलाओं ने बिल क्लिंटन पर छेड़ छाड़ का आरोप लगाया, हिलेरी ने उनकी निंदा की थी। लेकिन अब खुद डोनाल्ड ट्रंप पोर्न स्टार के विवाद में फंसे हुए हैं। एक पोर्न स्टार ने उन पर इल्जाम लगाया है कि ट्रंप के साथ उनका अफेयर था और उन्होंने उसे चुप रहने के लिए पैसे दिए थे। जिन आरोपों को खंडन राष्ट्रपति ने बुधवार को किया है।
Updated on:
08 Mar 2018 04:36 pm
Published on:
08 Mar 2018 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
