24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंजीनियर बहू को इतना पीटा कि गिर गया दो महीने का गर्भ, 50 लाख की डिमांड कर घर से निकाला

करीब 7 महीने पहले हुई थी शादी..शादी के दो दिन बाद से दहेज के लिए करने लगे थे प्रताड़ित...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 26 Jan 2022, 2:49 PM IST

indore.jpg

इंदौर. इंदौर में एक नवविवाहिता इंजीनियर ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की शिकायत दर्ज कराई है। महिला इंजीनियर नागपुर की रहने वाली है। जिसकी शादी करीब 7 महीने पहले इंदौर के रहने वाले एक पेट्रोलियम कारोबारी के परिवार में हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा और अब मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। ससुरालवालों ने कहा है कि अगर घर में वापस आना है तो 50 लाख रुपए लेकर आओ। जिसके बाद महिला पुलिस थाने पहुंची दहेज लोभी ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शादी की रात से दहेज के लिए शुरु हो गया था झगड़ा
दहेज लोभी ससुरालवालों की करतूतों का खुलासा करते हुए पीड़ित इंजीनियर बहू ने बताया कि उसकी शादी 2 जुलाई 2021 को प्रसंग चौकसे के साथ हुई थी। शादी में पिता ने 7 लाख रुपए दहेज दिया था और 8 लाख रुपए शादी में खर्च किए थे। लेकिन दहेज लोभी ससुरालवालों का पेट नहीं भरा और उन्होंने शादी वाली रात से ही दहेज के लिए विवाद करना शुरु दिया। पीड़िता ने बताया कि जब वो शादी के बाद पहली बार ससुराल आई तो चार दिन बाद ही पति प्रसंग और ससुर प्रहलाद ने फोन कर पिता से 10 लाख रुपए मांगने की बात कही, पिता ने बाद में पैसे देने के लिए कहा तो घर में विवाद शुरु हो गया और उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

यह भी पढ़ें- बेटे को खोने के बाद हाथ जोड़कर पिता ने कहा- बच्चों को अकेला न छोड़े

इतना पीटा कि गिर गया दो महीने का गर्भ
पीड़िता ने बताया कि 29 अक्टूबर को भी पति प्रसंग ने उसके साथ मायके से पैसे लाने की बात पर विवाद किया और उसे इस कदर पीटा कि उसके पूरे कपड़े खून से सन गए। तबीयत बिगड़ने पर पति और ससुर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पता चला कि वो दो महीने की गर्भवती थी और मारपीट से उसका गर्भ गिर गया है। इसके बाद इलाज कराकर पति व ससुर ने तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे मायके नागपुर भेज दिया और अब शर्त रखी है कि ससुराल में आना है तो 50 लाख रुपए लेकर ही आना। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति प्रसंग चौकसे, ससुर प्रहलाद चौकसे और सास अंजू चौकसे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति और ससुर पेट्रोलियम कारोबारी हैं।

देखें वीडियो- दुकान पर बैठकर सब्जी बेच रहा बंदर !