18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गीत संगीत सबसे अच्छी दवा, कई बीमारियों से लोगों को राहत दिला चुके डॉ. विवेक गावड़े

संगीत से दे रहे साइको थैरेपी, कई बीमारियों से मिली राहत, शहर के डॉ. विवेक गावड़े लोगों को बता रहे साहित्य और संगीत का महत्व

2 min read
Google source verification
vivek_new_project.png

संगीत से दे रहे साइको थैरेपी

इंदौर. संगीत व साहित्य न सिर्फ साधना है, बल्कि ये सुकून भी है। जब कभी हम संगीत सुनते हैं तो सुकून महसूस होता है और दु:ख दूर भाग जाते हैं। संगीत को सुनने से लोगों की कई बीमारियां दूर हो रही हैं तो वहीं साहित्य लोगों को सुकून और दिमागी रूप से भी मददगार साबित हो रहा है। संगीत और साहित्य के कुछ ऐसे ही महत्व को लोगों तक पहुंचाने के लिए शहर के डॉ. विवेक गावड़े सालों से प्रयासरत हैं। डॉ. गावडे़

संगीत से साइको थैरेपी भी दे रहे हैं- संगीत और साहित्य को समझना वाकई आसान नहीं है, लेकिन जिसने इसे समझ लिया उनकी जिंदगी में कई बदलाव भी हो रहे हैं। डॉ. गावडे़ लोगों को राशि के मुताबिक संगीत सुनने की सलाह दे रहे हैं।

संगीत में कई बीमारियों का इलाज : संगीत की धुनों को सुनकर लोगों की कई खराब आदतें भी छूट गई हैं। साथ ही हिंसा प्रवृत्ति, क्रोध करना और छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने जैसी कई आदतों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। इसी तरह पिछले 25 साल से डॉ. विवेक गावड़े भी अलग-अलग गानों के कलेक्शन का काम कर रहे हैं। उनके पास अब तीन लाख से भी ज्यादा गानों का कलेक्शन हो चुका है और कुछ सालों से लोगों को उनकी बीमारी और राशि के हिसाब से गाने सुनने की सलाह देकर उनकी परेशानी दूर कर रहे हैं।

कई बीमार लोगों को गीतों की दवा
डॉ. विवेक कहते हैं कि कई माता-पिता मेरे पास बच्चों से जुड़ी समस्याएं लेकर आते हैं। तब मैं उन्हें अपने बच्चों को संगीत सुनाने के लिए ही कहता हूं। कई लोगों को उनकी राशि के मुताबिक संगीत सुनने की सलाह देता हूं और उन्हें वैसा संगीत नि:शुल्क उपलब्ध भी कराता हूं। डॉ. विवेक ने कहा, मैं चाहता हूं कि लोग संगीत को संगीत की तरह ही नहीं, बल्कि एक दवा के रूप में भी सुनें।