18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ड्राइवर की पीट-पीट कर हत्या

महू थाना क्षेेत्र में हुई वारदात

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Yadav

May 17, 2022

 murder in ratlam, Hindu organization workers on the road

murder in ratlam, Hindu organization workers on the road

इंदौर। महू थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या हो गई। आरोपी शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। नशे की हालत में लोगों से मारपीट की तो गुस्साए लोगों ने उसे पीट दिया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां पर उसकी मौत हो गई।
मृतक का नाम लक्ष्मणङ्क्षसह (31) निवासी आंबा चंदन है। वह ड्राइवर था। उसने दो शादी कर रखी है। एक पत्नी श्रीराम नगर में है। एसपी भगवतङ्क्षसह ने बताया कि कल रात को वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए आया था। वहां पर शराब पीकर हंगामा करने लगा। रास्ते में आने-जाने वालों के साथ में मारपीट करने लगा। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। गुस्साए लोगों ने उसके साथ में मारपीट कर दी। विवाद की सूचना पर पुलिस का दल वहां पर पहुंचा और घायल हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान कर रही है।
महिला पर दीवार गिरी, मौत
बेटमा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की दीवार गिरने से मौत हो गई। महिला की बच्ची को भी मामूली चोट आई थी। उसकी इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई है। महिला का नाम सोनू पति दिनेश (30) निवासी बेटमा है। परिजनों ने बताया कि कल रात को दीवार गिर गई थी।