22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी ही कांग्रेस पार्टी के लिए क्या बोल गए जीतू पटवारी, देखें VIDEO

अपनी ही कांग्रेस पार्टी के लिए क्या बोल गए जीतू पटवारी, देखें VIDEO

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Geete

Oct 23, 2018

jitu

अपनी ही कांग्रेस पार्टी के लिए क्या बोल गए जीतू पटवारी, देखें VIDEO

इंदौर। मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति में भूचाल आ गया। मंगलवार सुबह से ही कांग्रेस की तरफ से भी बयान आया है, वहीं जीतू पटवारी ने भी सफाई दी है।

मध्यप्रदेश में वापस सत्ता में आने के लिए जी-तोड़ कर रही कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर झटका लगा है। कांग्रेस के राऊ से विधायक जीतू पटवारी का विवादित बोल का वीडियो वायरल होने से राऊ से लेकर भोपाल तक हड़कंप मच गया।

वीडियो में क्या बोले जीतू पटवारी
चुनाव से पहले ही राऊ से विधायक जीतू पटवारी ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया। वे घर-घर जाकर लोगों से आशीर्वाद ले रहे हैं। इस दौरान पटवारी कई घरों में पहुंचे और बुजुर्गों के पैर छूकर, गले मिले और आशीर्वाद लिया। उन्होंने एक बुजुर्ग से गले मिलते हुए कहा कि आप चुनाव में हमें वोट दें। आप मेरा ध्यान रखना, आपको मेरी इज्जत रखनी है, पार्टी जाए तेल लेने। जीतू की यह बात वीडियो में कैद हो गई और यह वीडियो वायरल हो गया। पटवारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया।

कांग्रेस का बयान
इधर, जातू का विवादित बोल वाला वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस की प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा कि हम से पार्टी नहीं है, पार्टी से हम है। पार्टी ही हमें पहचान देती है।

जीतू की सफाई, कहा- भाजपा के लिए बोली ये बात
इधर, विवादित बोल वाला वीडियो वायरल होने के बाद जीतू पटवारी ने मीडिया को सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह बात तो मैं कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं कही थी, मैंने तो यह बात भाजपा के लिए कही थी। पटवारी ने कहा कि हम जनसंपर्क पर निकलते हैं तो हमारी विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात होती है। क्षेत्र के विधायक के नाते राऊ विधानसभा क्षेत्र का हर नागरिक मेरे परिवार का सदस्य है। इसलिए पार्टी को अलग रख मैं लोगों से मिलता हूं, उनकी समस्याओं को लेकर भी चर्चा करता हूं। इसी बीच एक बुजुर्ग ने कहा कि मैं विपक्षी पार्टी का कार्यकर्ता हूं। आप व्यक्ति अच्छे हैं, इसलिए हम आपके साथ हैं। इस पर मैंने भावनात्मक रूप से जुड़ते हुए ये बात कह दी थी।