इंदौर

त्योहारी सीजन में इवी की डिमांड, 700 से ज्यादा बिकीं, फोटो देखकर लोग कर रहे बुकिंग

-इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहनों की पहली बार इतनी अधिक मांग-जनवरी में लॉन्च कारों की भी बुकिंग

less than 1 minute read
Oct 13, 2022
festive season

इंदौर। त्योहारी सीजन में वाहनों की बिक्री जोरों पर है। पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के अलावा लोग तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल (इवी) की ओर बढ़ रहे हैं। गणेश चतुर्थी से दशहरा तक 700 से ज्यादा दो और चार पहिया इवी की बिक्री हुई है। पहली बार त्योहारों पर इतने अधिक इलेक्ट्रिक वाहन बिके हैं। आने वाले मॉडल की फोटो देखकर लोग बुकिंग कर रहे हैं।

डीलर आदित्य कासलीवाल ने बताया कि गणेश चतुर्थी से अब तक करीब 650 दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। इसके मुकाबले पेट्रोल वाहन 70 हजार के आसपास बिके। दोनों की तुलना की जाए तो इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। शहर में 20 से ज्यादा डीलर ये गाड़ियां बेच रहे हैं। इवी के प्रति लोगों का रूझान बढ़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इवी लोगों को फायदा दे रहा है।

प्रदीप शर्मा, आरटीओ का कहना है कि शहर में इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रति अच्छा रूझान है। शहर स्वच्छता में नंबर वन है। अब एयर को क्लीन करने की मुहिम चल रही है। आबोहवा के लिए भी इवी बेहतर है।

फोटो देखकर प्री-बुकिंग

जनवरी में कुछ किफायती इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने वाली हैं। इनकी बुकिंग अभी से शुरू हो चुकी है। तीन दिन में एक कंपनी की 150 इवी की बुकिंग हुई, जो जनवरी में मिलेगी।

85 कारें बिकी

डीलर विशाल पमनानी ने बताया कि इस सीजन में करीब 85 इलेक्ट्रिक कारें बिकी हैं। ये संख्या पहले के मुकाबले बहुत अच्छी है। शहर में 3 डीलर इलेक्ट्रिक कारें बेचते हैं। दीपावली सीजन में 40 50 कारें बिकने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में लोग इवी की जानकारी लेने के साथ इनकी बुकिंग करा रहे हैं।

Published on:
13 Oct 2022 06:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर