4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर से ‘चारधाम यात्रा’ पर गया था पूरा परिवार, पीछे से हो गई बड़ी अनहोनी

MP News: फ्लैट की चाबी पड़ोसी को दी गई थी। बताया जा रहा है कि घर से निकलते वžक्त एसी चालू रह गया था, जिसके कारण अनहोनी हो गई....

2 min read
Google source verification
Fire Breaks Out in Flat

Fire Breaks Out in Flat (Photo Source - Patrika)

MP News:मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के लसूडिय़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत महालक्ष्मी नगर में बीती देर शाम एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बालाजी हाइट्स के फ्लैट नंबर 611 में दोपहर करीब 4.37 बजे अचानक लपटें उठने लगी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब 10 हजार लीटर पानी से आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण एयर कंडिशनर (एसी) में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग के एएसआइ सुशील दुबे और एएसआइ शोभाराम मालवीय मौके पर पहुंचे थे।

इस पूरे मामले को लेकर एएसआइ सुशील दुबे ने बताया, लैट बैंक कर्मचारी कुलदीप पाटीदार का है। कुलदीप वर्तमान में सपरिवार चारधाम की यात्रा पर गए हैं। उन्होंने फ्लैट की चाबी पड़ोसी को सौंपी थी। बताया जा रहा है कि घर से निकलते वžक्त एसी चालू रह गया था, जिसमें स्पार्क होने के कारण आग लग गई और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया।

संसाधनों की कमी, पाइप जोड़ ऊपर तक पहुंची टीम

इस घटना ने एक बार फिर फायर ब्रिगेड के पास ऊंचाई पर आग बुझाने के संसाधनों की कमी को उजागर कर दिया। छठी मंजिल पर आग होने के कारण सीढिय़ों से ऊपर जाना चुनौतीपूर्ण था। हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म जैसी आधुनिक मशीनों के अभाव में दमकल कर्मियों को कई पाइप आपस में जोड़कर ऊपर तक पानी पहुंचाना पड़ा। काफी मशžकत के बाद टीम आग बुझाने में सफल रही।

पहले भी धधक चुकी हैं इमारतें

शहर में शॉर्ट सर्किट और मानवीय भूल के कारण अग्निकांड की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 13 अप्रेल को स्कीम नंबर 136 स्थित हरसिंगार कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर भीषण आग लगी थी। उस दौरान एक दंपती घर में सो रहा था और दूसरे कमरे में रखा इलेक्ट्रिक मसाजर रात भर चालू रहने से ओवरहीट होकर जल गया। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। उस समय फायर को छठी मंजिल तक पानी पहुंचाने में कई पाइप को जोडऩा पड़ा था।

घर में एसी है तो बरतें या सावधानी

-कंप्रेसर को छांव में रखें।
-कंप्रेसर और कंडेंसर के आसपास वेंटिलेशन सही हो।
-एयर फिल्टर और कूलिंग कॉइल्स की सफाई नियमित करते रहे।
-नियमित रूप से एसी की सर्विसिंग कराएं।
-समय-समय पर कूलिंग फैन की जांच करें।
-एक अच्छी गुणवत्ता वाला स्टेबलाइजर लगवाएं ताकि अचानक वोल्टेज बढ़ने या कम होने से कंप्रेसर न जले।