
इंदौर/ लेडी डॉक्टर की शिकायत पर इंदौर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति पर आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसका तलाक हो गया था। बाद में वह फिर से अपनी पूर्व पत्नी के करीब आया और दोनों के बीच संबंध बने। इस दौरान आरोपी ने वीडियो बना लिया। फिर उस वीडियो को दिखाकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की है।
लेडी डॉक्टर की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के अनुसार तलाक के बाद उसका पूर्व पति झांसे में लेकर उसके साथ रेप किया है। वीडियो के आधार पर ही वह अब ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता की शिकायत के बाद छत्रीपुरा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। आरोपी अंशुमन धवन अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के मून पैलेस कॉलोनी में रहता है।
पढ़ाई के दौरान हुई दोस्ती
छत्रीपुरा थाना प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि महिला ने शिकायत की है कि उसका पूर्व पति वीडियो बनाकर उसके साथ रेप किया है। इसके साथ ही वह महिला को धमकी भी देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी और फरियादी दोनों पूर्व में स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क आगे बढ़ा और यह प्यार में तब्दील हो गया। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
विवाद के बाद तलाक
शादी के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर खटपट शुरू हो गई। उसके बाद दोनों का तलाक हुआ। तलाक के बाद दोनों ने फिर अपने रिलेशन को आगे बढ़ाया। इस बीच दोनों में संबंध बने। इसे लेकर ही महिला ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस को आरोपी के फोन से वीडियो भी मिले हैं। जिसकी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी तहकीकात की जा रही है कि उसने कहीं इसे और तो नहीं रखा है।
इंदौर में बढ़ा है महिला अपराध
वहीं, हाल ही में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के जो आंकड़े आए हैं, उसमें महिला अपराध को लेकर इंदौर की खराब स्थिति सामने आई है। महिलाओं के अपहरण और बलात्कार के मामले में इंदौर के मुकाबले कानपुर, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में कम मामले दर्ज हुए हैं। अफसरों का कहना है कि महिला के लापता होने पर भी कई बार अपहरण के मामले दर्ज किए जाने से यह स्थिति बनी है।
Published on:
25 Feb 2020 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
