14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक पर अश्लील फोटो के साथ लिख दिया युवती का मोबाइल नंबर

फेसबुक पर अश्लील फोटो के साथ लिख दिया युवती का मोबाइल नंबर

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Dec 25, 2018

fake id

फेसबुक पर अश्लील फोटो के साथ लिख दिया युवती का मोबाइल नंबर

इंदौर. सूरत के व्यापारी ने फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर युवती का मोबाइल नंबर लिखकर अश्लील फोटो डाउनलोड कर दिए। उसे देशभर से मोबाइल पर फोन लगाकर लोगों ने परेशान करना शुरू कर दिया। युवती ने साइबर सेल में शिकायत की। एसआई जितेंद्र चौहान ने आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी जितेंद्रसिंह ने बताया, जांच के बाद शैलेष पिता अभयसिंह राठौर निवासी सूरत, गुजरात को पकड़ा है। उसकी कम्प्यूटर डाउनलोडिंग की दुकान है। आरोपी का कहना है कि टायलेट की दीवार पर मोबाइल नंबर लिखा देख उसने उससे फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर उसमें इंटरनेट से अश्लील फोटो अपलोड कर उक्त मोबाइल नंबर लिख दिया। अश्लील फोटो के साथ मोबाइल नंबर लिखे होने के कारण लोग फोन कर युवती को परेशान कर रहे थे।

बना रखी है कई फर्जी आइडी

पुलिस टीम ने आरोपी से उसका मोबाइल जब्त किया। मोबाइल जांच ने पर पता चला कि उसने अन्य कई फर्जी फेसबुक आइडी बना रखी और उनका संचालन कर रहा है।