
फर्जी पत्रकारों पर प्रकरण दर्ज, कार्ड बनाने वालों को छोड़ा
इंदौर।
एमआईजी थाना क्षेत्र में ज्यूस संचालक से खबर छापने की धमकी देकर रूपए मांगने वाले दो फर्जी पत्रकारों पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। लेकिन पुलिस ने इन फर्जी पत्रकारों का कार्ड बनाने वालों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। जबकि शहर में इस तरह के ढेरों कार्ड ५०० से १ हजार रूपए में दिए जा रहे हैं। किसी को स्वतंत्र पत्रकार तो किसी को किसी भी संस्थान का नाम लिखकर इस तरह के कार्ड बनाए जा रहे हैं।
पुलिस ने युवक शाकिर पिता मोहम्मद ईशाक निवारी खजरानी कांकड़ और नौशाद पिता अब्दुल खान निवासी श्रीनगर कांकड के खिलाफ धारा ४२०, ३८४, ४६८, ४७१ एवं ३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अय ुब नामक व्यक्ति अपने एक साथ के साथ ज्यूस पीने महांकाल ज्यूस सेेंटर पर पहुंचा था। यहां उसने खराब ज्यूस की बात को लेकर विवाद किया और अपने दो साथियों शाकिर व नौशाद को बुला लिया। फरियादी राकेश नरवरिया ने बताया की ये दोनों आकर फोटो वीउियो बनाने लगे और खुद को अधिमान्य पत्रकार बता रहे थे। बाद में मुझसे रूपए मांगने लगे की रूपए नहीं दिए तो तेरी खबर लिख देंगे। इसके बाद मैंने थाने पर पुलिस को शिकायत की। पुलिस पहुंची तो युवकों से उनका आईडी कार्ड मांगा जो कार्ड मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ के नाम से था और इसे शासन के अधिमान्यता वाले आईडी कार्ड की तरह नकल करके बनाया गया, यहां तक कि प्रदेश शासन का लोगो भी इस पर लगा हुआ है।
- अधिमान्यता कार्ड की नकल
यह आईडी कार्ड मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ की तरफ से जारी किया गया है, जिसका दफ्तर प्रेस क्लब परिसर में ही है। इस पर ऊपर मोटे अक्षरों में लिखा है अधिमान्य पत्रकार, जैसा मध्य प्रदेश शासन की तरफ से अधिमान्य पत्रकारों को जारी किए गए आईडी कार्ड में लिखा होता है। नीचे युवक का नाम और पद स्वतंत्र पत्रकार लिखा है। इसी तरह दूसरी तरफ शासन का लोगो भी बना है। लोगो के नीचे समिति का पंजीयन प्रमाण-पत्र लिख दिया गया। एक बारगी देखने पर धोखा यही होता है कि प्रदेश शासन की तरफ से जारी किया गया अधिमान्यता आईडी कार्ड है।
पुलिस ने की तीन पर कार्रवाई
- बनाने वालों की करेंगे जांच
एमआईजी थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पहले आकर विवाद करने वाले अय्यूब नामक युवक पर मारपीट और धमकाने का प्रकरण दर्ज करने के बाद उसका साथ देने आने वाले दोनों युवकों शाकीर और नौशाद के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया। मामले में उन लोगों की भी जांच की जाएगी, जिन्होंने इस तरह का कार्ड बनाकर जारी किया।
Published on:
22 Aug 2018 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
