20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टायर फैक्ट्री में भीषण आग : आग की लपटों के बीच फंसे कई कर्मचारी, लाखों का नुकसान

आगजनी की घटना के बाद फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों के बीच अफरा - तफरी मच गई।

2 min read
Google source verification
News

टायर फैक्ट्री में भीषण आग : आग की लपटों के बीच फंसे कई कर्मचारी, लाखों का नुकसान

मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर से बड़ी आगजनी की खबर सामने आई है। बता दें कि, ये भीषण आग एक टायर फैक्ट्री में लगी है। आगजनी की घटना के बाद फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों के बीच अफरा - तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची है, जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, अबतक आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। राहत की बात ये है कि, इस भीषण आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को शहर के अंतर्गत आने वाले खुडैल थाना इलाके के नेमावर रोड पर स्थित टायर फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की चपेट में टायर और अन्य ज्वलंत कैमिकल आने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि, आग की लपटें फैक्ट्री की छत से कई मीटर ऊपर तक उठ रही थीं, जबकि आसमान में धुएं का गुबार छा गया था, जिसे कई किलोमीटर दूर से भी साफ देखा जा सकता था।

यह भी पढ़ें- Unique Punishment : एक साल तक नहीं पी सकेंगे शराब, जहां पर की गलती वहीं रोज लगाएंगे हाजिरी


लाखों का नुकसान

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची खडैल थाना पुलिस और दमकल दल के सदस्यों ने किसी तहर से फैक्ट्री में आग की लपटों के बीच घिरे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु किया। बताया जा रहा है कि, इस घटना में फैक्ट्री के अंदर रखा लगभग पूरा माल और मशीनरी जलकर खाक हो गया है। साथ ही, घटनाक्रम से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक भी दमकल की गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं।