
Flight News: मध्यप्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट से एयर इंडिया ने दुबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट बंद कर दी है। इसके साथ ही हफ्ते में दो दिन शारजाह तक जाने वाली फ्लाइट अब हफ्ते में चार दिन चलाई जाएगी। इस फ्लाइट में यात्रियों के लिए बिजनेस क्लास की सुविधा भी दी गई है। बता दें कि, दुबई के लिए आखिरी फ्लाइट गुरुवार इंदौर पहुंची थी और दुबई के रवाना हो गई थी।
इंदौर से शारजाह जाने वाले यात्रियों के लिए अब हफ्ते में चार दिन उड़ाने रहेंगी। दुबई जाने यात्रियों को शारजाह होकर जाना होगा। दुबई के लिए फ्लाइट की शुरुआत 30 मार्च 2023 को शुरु हुई थी। जो कि लगभग 17 महीने बाद एयरलाइन कंपनी द्वारा बंद कर दी गई है। ऑथरिटी का कहना है कि दुबई एयरपोर्ट पर स्लॉट नहीं मिलने के कारण फ्लाइट रोकनी पड़ी है।
एयर इंडिया ने शारजाह की फ्लाइट को हफ्ते में दो दिन से बढ़ाकर हफ्ते में चार दिन कर दिया है। अब यह फ्लाइट शारजाह से इंदौर रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को आएगी। वहीं इंदौर से शारजाह सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को वापस आएगी। इंदौर से दुबई की फ्लाइट बंद होने के कारण नागरिकों शारजाह से सड़क के जरिए दुबई जाना होगा। इससे यात्रियों के जेब पर ज्यादा बोझ पड़ेगा।
इंदौर से शारजाह की फ्लाइट IX 255 इंदौर से सुबह 12.10 बजे रवाना होगी और यूएई समयानुसार 3.05 बजे शारजाह पहुंचेगी। शारजाह से इंदौर की फ्लाइट IX 256 यूएई समयानुसार 17.50 बजे शारजाह से रवाना होगी। रात 10.35 बजे इंदौर पहुंचेगी।
Updated on:
11 Aug 2024 03:57 pm
Published on:
11 Aug 2024 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
