
यहां सूरज पर धूंध की पहरेदारी, कोहरे की चादर में लिपटा शहर
इंदौर. इस मौसम के पहले कोहरे ने आज अलसुबह से ही शहर को अपने आगोश में ले लिया। कोहरा इतना था कि ५० मीटर के बाद दिखाई नहीं दे रहा था। तापमान में भी गिरावट आई है। जहां अधिकतम तापमान २४.८ सामान्य से २ डिग्री सेल्सियस कम था, वहीं न्यूनतम तापमान ९.०१ सामान्य से १ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर की से चल रही हवाओं के कारण आने वाले दिनों में तापमान में अधिक गिरावट आएगी।
आज सुबह कोहर के कारण वाहन चालकों को दूर तक देखने के लिए वाहनों की लाइट चालू करना पड़ी। इधर अचानक हुए मौसम में बदलाव के चलते परिवहन सेवा भी प्रभावित हुई है। देवी अहिल्या एयरपोर्ट से आने-जाने वाली फ्लाइटें देरी से आईं-गईं। इसी तरह लंबी दूरी से चलकर इंदौर आने वाली ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।
फ्लाइट्स व ट्रेन सभी देरी से
देर रात बंगलुरु से चलकर इंदौर आने वाली फ्लाइट २ घंटे ७ मिनट देरी से आई। सुबह ६.५५ बजे दिल्ली से इंदौर आने वाली फ्लाइट भी २२ मिनट देरी से आई। नागपुर इंदौर आने वाली फ्लाइट १.२५ घंटे देरी से आई। सुबह मुबंई से आने वाली फ्लाइट ४० मिनट देरी आई। बैंगलुरु से आने वाली फ्लाइट भी १.१० घंटे देरी से आई। इसी तरह इंदौर एयरपोर्ट से जाने वाली फ्लाइट भी देरी से रवाना हो रही है। आज सुबह बैंगलुरु जाने वाली फ्लाइट १.४९ घंटा देरी से रवाना हुई। इसी तरह देहली ५५ मिनट और बैंगलुरु एक घंटा देरी से रवाना हुई। इधर, कोहरे के कारण इंदौर आने वाली अधिकांश ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मां वैष्णो देवी से चलकर इंदौर आने वाली मालवा एक्सप्रेस २ घंटे की देरी से है। देर रात शिप्रा एक्सप्रेस भी एक घंटे देरी से इंदौर स्टेशन आई। इसके अलावा भिंड-इंदौर-रतलाम एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस, पैंचवेली फास्ट पैसेंजर ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।
Published on:
07 Jan 2019 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
