जीवन में शीतलता के लिए शीतला माता को लगाया ठंडे भोजन का भोग
होली के सात दिन बाद चैत्र मास कृष्णपक्ष की सप्तमी पर शीतला माता का पूजन किया गया। जीवन में शीतलता व आरोग्यता की कामना से शीतला माता को एक दिन पहले बने ठंडे भोजन का भोग लगाया। इस अवसर पर शहरभर के माता मंदिरों में महिलाएं सामूहिक रूप से आरोग्यता की कामना से जुटी और विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न कर खुशहाली की कामना की।