
सांकेतिक फोटो
इंदौर। पुलिस ने अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह से जुड़े 5 बदमाशों को पकड़ा है आरोपी धार, झाबुआ, बड़वाननी आदि इलाके के सिकलीगरों से हथियार खरीदकर लाते बदमाशों को महंगे दाम में बेचते थे। आरोपियों से 15 देशी कट्टी व पिस्टल तथा 3 जिंदा कारतूस बरामद हुआ हैै।
एएसपी अमरेंद्रसिंह के मुताबिक, बदमाशों की खरीद फरोख्त की सूचना के आधार पर पंढरीनाथ पुलिस के साथ मिलकर राज पिता जसवंत ठाकुर निवासी श्रीराम नगर, द्वारकापुरी को पकड़ा। आरोपी के पास से 2 देसी पिस्टल व 1 देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में हथियार बेचने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों के बारे में सूचना मिली। इस पर रवि पिता जगदीश परमार निवासी धार व अरुपण पिता राजू प्रजापति विासी धार को पकड़ा। तलाशी में रवि के पास से 3 देशी पिस्टल एक कारतूस तथा अरुण के पास से दो देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा व कारतूस बरामद हुआ।
आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर कृष्णा उर्फ कान्हा पिता राकेश अहिरवार निवासी द्वारिकापुरी तथा तिरूपती मेडा पिता रतन मेड़ा निवासी द्वारिकापुरी को पडक़रर उनके पास से भी 3-3 देशी कट्टे बरामद किए। पूछताछ में पता चला कि राजू नमकीन बेचने का काम करता है। वह अपहरण व बलात्कार के मामले में आरोपी रहा है। वह धार जिले के सिकलीगरों से हथियार खरीदकर इंदौर, उज्जैन, देवास व अन्य इलाकों में बदमाशों को महंगे दामों में बेचता था। आरोपी रवि नशे की लत के पूरा करने के लिए हथियार बेच रहा था। अन्य आरोपी भी झाबुआ, बडवानी से हथियार लाकर बेच रहे थे। सिकलीगरों के संबंध में आगे पूछताछ की जा रही है।
Published on:
30 Dec 2019 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
