23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से जलते हुए भागकर सडक़ पर आ गई युवती, देखते ही सहम गए लोग

- मकान मालिक पक्ष पर जलाने का आरोप- मकान को लेकर चल रहा है विवाद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 20 Aug 2019, 10:04 AM IST

indore

घर से जलते हुए भागकर सडक़ पर आ गई युवती, देखते ही सहम गए लोग

इंदौर. नंदलालपुरा में घर से जलते हुए युवती के सडक़ पर आने से हडक़ंप मच गया। परिजन ने आग बुझाकर युवती को अस्पताल पहुंचाया। मकान मालिक पक्ष पर उसे जलाने का आरोप है। युवती पर जलते हुए सडक़ पर देख लोगों के होश उड़ गए।

must read : पोस्टमॉर्टम रूम में रातभर नमक में दबाकर रखे तालाब में डूबे भाइयों के शव, उम्मीद थी जिंदा हो जाएंगे

सोमवार शाम 5.30 बजे नंदलालपुरा मेनरोड पर एक मकान से ममता चौहान (22) जलती हुई सडक़ पर आ गई। यह दृश्य जिसने भी देखा सहम गया। थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक भी थम गया। घर से बाहर आए मां व भाई ने आग बुझाई और ममता को एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है। ममता की मां ने मकान मालिक जायसवाल परिवार के सदस्य पर जलाने का आरोप लगाया है।

must read : पुलिस अधीक्षक की गाड़ी से निकला सांप, मची अफरा-तफरी

मकान को लेकर चल रहा है विवाद

मां के मुताबिक, मकान को लेकर उनका मालिक से विवाद चल रहा है। मकान की ऊपर मंजिल में रहने वाले मकान मालिक के परिवार के किसी सदस्य ने युवती पर कुछ पदार्थ फेंकने के बाद आग लगा दी। सूचना पर एमजी रोड पुलिस भी मौके पर पहुंची।

must read : युवती बोली मुझे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया फिर बस स्टैंड के पास छोडक़र भाग गए दोस्त

टीआई राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया, युवती जब झुलसी उस दौरान परिवार के लोग घर में ही थे। युवती के अभी बयान नहीं हो पाए है। किराएदार व मकान मालिक पक्ष के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। पहले भी परिवार की महिला ने मकान मालिक पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने जांच में उसे खारिज कर दिया था। युवती के बयान के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।