
इंदौर, मल्हारगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को कोचिंग जाते वक्त छात्रा से ग्यारहवीं के छात्र ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपी से परेशान छात्रा ने घर जाकर उसकी करतूत परिजनों को बताई। गुस्साए परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग छात्रा की शिकायत पर ग्यारहवीं कक्षा में पढऩे वाले नाबालिग आरोपी के खिलाफ रात को छेड़छाड़ व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी कई दिनों से उसे पीछा कर परेशान कर रहा था। कोचिंग जाते वक्त उसे आरोपी ने छेड़ा था। यह बात उसने घर जाकर माता-पिता को बताई। मामले में फरार नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। इधर, खुडैल पुलिस ने महिला से हुई छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी रमेश निवासी देवास के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। पीडि़ता ने थाने पहुंच बताया की आरोपी बुरी नीयत से घर में घुसकर उसे छेडऩे लगा। उसने विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद वह भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
शहर में लगातार हो रही छेड़छाड़ की घटना पर रोक लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। अधिकारी समय-समय पर स्कूल और कॉलेज में पढऩे वाली छात्राओं को जागरूक करने में जुटे है। लेकिन इसके बाद भी मनचले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे। पिछले दिनों द्वारकापुरी के प्रजापत नगर में दसवीं की छात्रा ने छेड़छाड़ की वारदात से परेशान होकर जान दी थी। छात्रा व उसके परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत के लिए थाने के कई चक्कर लगाए थे। अंत में हारकर युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में पुलिस अधिकारियों ने दो पुलिसकर्मी को निलंबित किया। इसके बाद क्षेत्र में टीआई मेरा भाई अभियान भी चला। जिसके तहत थाना स्टाफ क्षेत्र के प्रत्येक स्कूल में जाकर स्कूली छात्राओं को मनचले स बचने का गुर सिखाने लगा।
Published on:
10 Aug 2018 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
