जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखेरी खुशियां
किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने से अच्छा वेलेंटाइन डे भला क्या हो सकता है। वेलेंटाइन डे पर हर व्यक्ति कुछ न कुछ करता है, लेकिन दूसरों की खुशी में खुशी देखने का नजारा सोमवार को इंदौर की झुग्गी बस्तियों में दिखाई दिया। यह पहल सामाजिक सेवा में जुटी संस्था दानपात्र टीम की थी। संस्था ने मानव सेवा कर वेलेंटाइन डे मनाया। टीम के सभी सदस्य शहर की कच्ची बस्तियों में पहुंचे और वहां के बच्चों और परिवारों को कपड़े, खिलौने, बर्तन, राशन, किताबें और कई जरूरी सामान देकर खुशियां बांटी। टीम ने बस्ती के बच्चों के साथ कई तरह के गेम्स भी खेले, जिसमें म्यूजिकल डांस में बच्चों ने काफी एंजॉय किया।